बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। वहीं, वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें अपनी छोटी बेटी अलीसा के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में देखा गया। जहां उन्होंने तस्वीरों के लिए पोज देने से पहले पैपराजी के साथ मस्ती की और अपनी बेटी पर प्यार लुटाती नजर आईं।
2 of 4
अपनी बेटी के साथ सुष्मिता सेन
- फोटो : ANI
इस दौरान सुष्मिता सेन का लुक एकदम कैजुअल था। उन्होंने बेसिक ब्लैक टी-शर्ट और पैंट के ऊपर एक ओवरसाइज्ड डेनिम शर्ट को कैरी किया था। अपने लुक को उन्होंने सनग्लासेस और एक रिंग के साथ कंप्लीट किया। वहीं, उनकी बेटी व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक पेंट में नजर आईं। सुष्मिता अलीसा को कभी गले लगाती दिखीं, तो कभी कुछ कहती हुईं। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रही थीं।
3 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटियों के बेहद करीब हैं सुष्मिता
सुष्मिता सेन ने 24 साल की उम्र में ही अपनी बड़ी बेटी रेने को गोद लिया। वहीं, 2010 में उन्होंने छोटी बेटी अलीसा को भी गोद ले लिया। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों के बहुत करीब हैं। कुछ दिनों पहले सुष्मिता अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर रोहमन शॉल के साथ अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी वह रोहमन के साथ दिखाई दी हैं।
4 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड तक का सफर
सुष्मिता सेन 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स बनी थीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड मे कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक नहीं चली, लेकिन इसके बाद सुष्मिता को डेविड धवन की फिल्म 'बीवी नंबर 1' में काम करने का मौका मिला, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद वह कई सुपहिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। वहीं, अब वह वेब सीरीज 'आर्या' से ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। अब वह सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग भी जल्द शुरू कर सकती हैं।