फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 साल पहले भी बाल-बाल मरने से बचीं थी श्रीदेवी, जलकर राख हो गया था बेडरूम

Sun, 25 Feb 2018 12:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress sridevi safed herself to die from fire three years ago
श्रीदेवी
अभिनेत्री श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 3 साल पहले हुए एक भीषण अग्निकांड में श्रीदेवी बाल बाल बची थीं।  श्रीदेवी जिस बिस्तर पर सोती हैं वह आग से जलकर खाक हो गया है। हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है।
bollywood actress sridevi safed herself to die from fire three years ago
sridevi
घटना, नवंबर 2013 की है, जब श्रीदेवी और उनके फिल्म निर्माता पति बोनी कपूर के अंधेरी स्थित बंगले में अचानक शाम को आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि एक बेडरूम जलकर खाक हो गया। बेडरूम रखी हर खास चीज भी जलकर खाक हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। 
bollywood actress sridevi safed herself to die from fire three years ago
sridevi
आग की खबर मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया, जिस समय आग लगी उस समय श्रीदेवी अपनी बेटियों और सास के साथ बंगले में ही थी। आग लगने के बाद अचानक बेटी जानवी के बेडरूम में चिल्लाने की आवाज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress sridevi safed herself to die from fire three years ago
Sridevi
उसके बाद उस कमरे से बेटी को सुरक्षित निकाल लिया गया। सूत्रों ने बताया कि रूम में लगी पेटिंग्स और वार्डरोब जल गई। आग के दौरान बोनी कपूर घर में नहीं थे। आग की खबर सुनते ही वे तुरंत घर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि समय रहते श्रीदेवी ने स्विच बंद कर दिया था। ऐसा करने से आग पूरे घर में नहीं फैली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed