फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुईं और जिसके चलते उन्हें आनन-फानन में शादी करनी पड़ी। आगे की स्लाइड्स में जानें बॉलीवुड में कौन सी ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं...
शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई श्रीदेवी बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस रही जिन्होंने शादी से पहले अपने प्रेग्नेंट होने की बात को मीडिया में कुबूल किया था। उनका अफेयर प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ चल रहा था। जब श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई तब बोनी कपूर शादीशुदा थे। बाद में उन्होंने अपनी पत्नी मोना कपूर से तलाक लेकर साल 1996 में श्रीदेवी से शादी की और कुछ ही महीने में बेटी भी हो गई।
कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी लंबे समय से डेट कर रहे थे। साल 2010 में दोनों ने अचानक ही एक निजी समारोह में शादी कर ली। साल 2011 की शुरुआत में उन्होंने बेटे होने की खबर सुनाई।
लीजा ने भी आनन-फानन में शादी कर अपने फैन्स को हैरान कर दिया था। शादी के 7 महीने बाद लीजा ने बेटे जैक को जन्म दिया।
अमृता अरोड़ा का बिजनेसमैन शकील लदाक के साथ अफेयर था। अमृता ने भी अचानक शादी की घोषणा की और वह भी शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं।