हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का ट्रेलर रिलीज हुआ । इस फिल्म में अक्षय विलेन के रोल में हैं । वो एक क्रो मैन की भूमिका निभाएंगे । फिल्म के ट्रेलर में दिखा कि अक्षय बेहद भयानकर लग रहे हैं । यहां तक कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा है । ये सब उनके मेकअप का कमाल है ।
फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान अक्षय कुमार ने बताया था कि उन्होंने इतना मेकअप अपने अब तक के करियर में कभी नहीं किया । फिल्म में अक्षय का रोल बेहद चुनौतीपूर्ण था । इसके लिए लगभग 4 घंटे का मेकअप करने करना थी और फिर डेढ़ घंटा इसे छुड़ाने में लगता था ।
अक्षय कुमार की ये फिल्म 600 करोड़ रुपए में बनी है और कयास लगाए जा रहे हैं कि 2.0 सुपरहिट होगी । इसी तरह फिल्म में रजनीकांत का भी कमाल का मेकअप किया गया । 67 वर्षीय रजनीकांत को रोबोट का लुक देना भी आसान नहीं था । बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनीं जो हीरो के मेकअप के दम पर हिट हुई हैं ।
संजू- कुछ समय पहले आई फिल्म संजू में भी रणबीर कपूर का ऐसा मेकअप किया गया था जिससे वो हूबहू संजय दत्त की तरह लग रहे थे । इस फिल्म ने भी बॉलीवुड में ताबड़तोड़ कमाई की थी । रणबीर कपूर ने बताया था कि एक लुक देने में करीब 6-7 घंटे लगते थे और 30 सेकेंड में रिजेक्ट कर दिया जाता था । करीब 6-7 लुक रिजेक्ट करने के बाद पर्फेक्ट लुक मिला ।
5 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : twitter
Paa- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पा' में उन्होंने बेहतरीन काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ बेटे अभिषेक भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अमिताभ ने पहली बार ऐसा रोल किया था जिसमें उनके मेकअप के लिए आर्टिस्ट को 4 से 5 घंटे रोजाना लगते थे। इतना ही नहीं इसे हटाने के लिए भी कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ती थी।