फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randeep Hooda: 'शुक्र है भागना नहीं पड़ा...', रणदीप हुड्डा ने पत्नी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Tue, 19 Dec 2023 06:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Dec 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Randeep Hooda wishes his Wife Lin Laishram on Social media Shared Unseen Photos
रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री लिन लैशराम आज यानी 19 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर उनके पति रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया  पर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेता ने दो अलग-अलग तस्वीरें साझा कर अपनी पत्नी के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।


Kangana Ranaut: कंगना रणौत भाजपा के टिकट पर लड़ेंगी 2024 का लोकसभा चुनाव? अभिनेत्री के पिता ने दिया बड़ा बयान

Bollywood actor Randeep Hooda wishes his Wife Lin Laishram on Social media Shared Unseen Photos
रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम - फोटो : सोशल मीडिया

नोट में रणदीप ने लिखा, "शुक्र है कि भागना नहीं पड़ा। हाईवे से इस रास्ते तक, हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं .. जन्मदिन मुबारक हो मिसेज। उन्होंने आगे लिखा, '' तब नहीं पता था कि जीवन इतना बदल जाएगा। मैं बस आपका आभारी हूं कि आप मेरे जीवन में हैं और इसे वो स्थिरता और शांति दे रही हैं जिसकी इसे जरूरत थी। मैं आपको हमेशा प्यार करता रहूंगा लिन।"

View this post on Instagram

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

Bollywood actor Randeep Hooda wishes his Wife Lin Laishram on Social media Shared Unseen Photos
रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम - फोटो : सोशल मीडिया

हुड्डा की जन्मदिन की शुभकामना पर प्रतिक्रिया देते हुए लिन ने कमेंट में लिखा, ''आपको बहुत सारा प्यार।'' साथ ही, उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया। बता दें कि रणदीप और लिन ने इसी साल 29 नवंबर को इंफाल में मैतेई परंपरा से शादी की थी। इस शादी में केवल दोनों परिवार के लोग और कुछ नजदीकी लोग ही मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Randeep Hooda wishes his Wife Lin Laishram on Social media Shared Unseen Photos
रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम - फोटो : पीटीआई

शादी से पहले, दोनों इंफाल पूर्वी जिले के हिंगांग में एक मंदिर में आशीर्वाद लेने भी पहुंचे थे। 11 दिसंबर को नवविवाहित जोड़े ने अपने बी-टाउन दोस्तों के लिए मुंबई में एक शादी का रिसेप्शन आयोजित किया था। शादी से पहले दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में थे। 

विज्ञापन
Bollywood actor Randeep Hooda wishes his Wife Lin Laishram on Social media Shared Unseen Photos
रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणदीप जल्द ही वीर सावरकर की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन भी वे खुद ही कर रहे हैं। वहीं, लिन हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म जाने जां में नजर आई थीं। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।
Animal: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म के लिए परिवार ने बेच दी थी 36 एकड़ जमीन, एनिमल के अभिनेता का बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed