Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   amit sadh shared his views about his policeman character in upcoming film pratap

इंटरव्यू: 'प्रताप' में पुलिस अफसर से कैदी बनने तक का सफर, अमित साध बोले- 'उसके मन में क्या है समझना जरूरी था'

Fri, 13 Nov 2026 06:00 AM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:00 AM IST
सार

  • अभिनेता अमित साध जल्द ही फिल्म 'प्रताप' में नजर आने वाले हैं। 
  • इसकी कहानी एक पुलिस अधिकारी के जेल पहुंचने और उसके संघर्ष पर आधारित है। 
  • अपने किरदार के बारे में अमर उजाला से खास बातचीत में अमित ने काफी कुछ कहा।

विज्ञापन
amit sadh shared his views about his policeman character in upcoming film pratap
अमित साध, अभिनेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमित साध की फिल्म 'प्रताप' रिलीज होने वाली है। फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। अमित के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी उन्हें इसलिए पसंद आई, क्योंकि इसमें एक ऐसे शख्स की जिंदगी दिखाई गई है, जिसमें अचानक बड़ा बदलाव आता है।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में अमित ने बताया कि कहानी सुनते ही उन्हें इस किरदार में क्या खास लगा और इसे निभाते समय उन्होंने किन बातों पर ध्यान दिया।
Trending Videos

amit sadh shared his views about his policeman character in upcoming film pratap
अमित साध - फोटो : सोशल मीडिया
'ताकतवर इंसान के बेबस होने की कहानी है 'प्रताप'
अमित कहते हैं, 'एक अच्छी कहानी किसी भी अभिनेता को प्रेरित कर सकती है। प्रताप के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। सचिन ने जब मुझे कहानी सुनाई, तो लगा कि यह सामान्य पुलिस फिल्म नहीं है। यह ऐसे अधिकारी की कहानी है, जिसकी जिंदगी में अचानक सब कुछ बदल जाता है। रातों रात उसकी ताकत, उसका परिवार, सब कुछ उससे छिन जाता है और उसे जेल हो जाती है। एक बहुत ताकतवर इंसान जब अचानक बेबस हो जाता है, तो उस पर क्या गुजरती है, कहानी का आधार यही है। यह भीतर चलने वाले संघर्ष की कहानी है। मुझे लगा कि मैं इस संघर्ष को एक आकार दे सकता हूं, एक किरदार दे सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

amit sadh shared his views about his policeman character in upcoming film pratap
अमित साध, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
'उसके मन में क्या चल रहा है, यह समझना जरूरी था'
एक पुलिस अधिकारी के जेल पहुंचने के बाद उसकी मानसिक स्थिति को समझना अमित के लिए इस किरदार की तैयारी का अहम हिस्सा था। इसके लिए उन्होंने निर्देशक सचिन के साथ भी काफी चर्चा की। अमित बताते हैं, 'मेरे लिए सबसे जरूरी था प्रताप की मानसिक स्थिति को समझना। एक इंसान जो कल तक सम्मानित पुलिस अधिकारी था, अचानक खुद जेल में है। ऐसे वक्त में उसके मन में क्या चल रहा होगा, वह क्या महसूस कर रहा होगा, उसकी सोच पर क्या असर पड़ा होगा, यह सब समझना बहुत जरूरी था।'

वह आगे कहते हैं, 'सचिन सर और मैं चाहते थे कि दर्शक सिर्फ उसकी परिस्थिति न देखें, बल्कि उसके भावनात्मक संघर्ष की गहराई भी महसूस करें। इसके लिए शूटिंग के दौरान हमारी काफी चर्चाएं होती थीं। सचिन सर ने स्क्रिप्ट लिखते वक्त जो रिसर्च की थी....उसका भी हमें बहुत फायदा हुआ। हमारी कोशिश यही थी कि प्रताप की भावनाओं को पूरी सच्चाई के साथ पर्दे पर ला सकें। क्योंकि कभी-कभी एक इंसान की खामोशी भी बहुत कुछ कह जाती है।'
विज्ञापन

amit sadh shared his views about his policeman character in upcoming film pratap
अमित साध, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
'प्रताप की आदतें मेरी नहीं, किरदार की हैं'
अमित के लिए हर किरदार की अपनी सोच और व्यवहार होता है। वह कहते हैं, 'मेरे लिए अभिनय का सबसे दिलचस्प हिस्सा यही है कि जब मैं कोई किरदार निभाता हूं, तो मैं वह किरदार बन जाता हूं। प्रताप की अपनी सोच है, अपनी आदतें हैं और परिस्थितियों को संभालने का अपना तरीका है। मेरा काम है उस किरदार को समझना और उसकी कहानी को ईमानदारी से पर्दे पर लाना।'
वह आगे बताते हैं, 'प्रताप की आदतें, प्रतिक्रियाएं और फैसले उसी के व्यक्तित्व का हिस्सा हैं। पर्दे पर आप जो देखते हैं, वे प्रताप के हैं, मेरे नहीं। लेखक ने इन बातों को स्क्रिप्ट में अच्छी तरह से लिखा है।'

amit sadh shared his views about his policeman character in upcoming film pratap
अमित साध, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
'हर फिल्म कलाकार के लिए यादगार होती है'
फिल्म की शूटिंग के अनुभव को याद करते हुए अमित कहते हैं, 'हर काम और हर फिल्म हर कलाकार के लिए अहम होती है और यादगार रहती है। आज बस यही याद आता है कि हमने बहुत ही ईमानदारी से और मेहनत से यह फिल्म बनाई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed