अपने विशिष्ट अंदाज, हाव भाव और बेहतरीन आवाज से दर्शकों को गुदगुदाने वाले कॉमेडी किंग महमूद का जन्म 29 सितंबर 1933 को मुंबई में हुआ था। आज (मंगलवार) उनकी जयंती है। महमूद ने जो भी किरदार निभाया, उसे अमर कर दिया। उनका पूरा नाम महमूद अली था। वह अपने माता पिता की आठ संतान में से दूसरे थे। उनके पिता मुमताज अली, बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो में काम किया करते थे।
2 of 5
महमूद
- फोटो : File Photo
घर की आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए महमूद ने अंडे बेचने और टैक्सी चलाने जैसे काम भी किए लेकिन बचपन के दिनों से ही महमूद का रुझान अभिनय में था। साल 1943 में उन्हें पहली बार बॉम्बे टॉकीज की फिल्म 'किस्मत' में किस्मत आजमाने का मौका मिला था। अपने अभिनय के दम पर महमूद ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया।
3 of 5
महमूद
- फोटो : File Photo
दुनिया को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन महमूद ने उस दौर की फेमस एक्ट्रेस मीना कुमारी को टेबल टेनिस सिखाने की नौकरी भी थी। टेनिस सिखाते सिखाते महमूद का दिल मीना कुमारी की बहन मधु पर आ गया और कहा जाता है कि बाद में खुदकुशी की धमकी देकर शादी भी की थी।
4 of 5
महमूद
- फोटो : File Photo
उस दौरान किसी एक्टर के लिए तालियां बजती थी तो वो महमूद थे। जब शूट खत्म होता तो महमूद के लिए जमकर तालियां बजाईं जाती थीं। महमूद अकेले ऐसे कॉमेडियन थे, जिनकी तस्वीर फिल्म के पोस्टर में हीरो के साथ होती थी। लोग सिनेमाघरों में महमूद को देखने जाया करते थे। आलम ये था कि डायरेक्टर को भी ये बात अच्छी तरह पता होती थी कि अगर पिक्चर हिट करनी है, तो महमूद को अपनी फिल्म में लेना ही होगा।
5 of 5
महमूद
- फोटो : File Photo
महमूद के बारे में कहा जाता है कि उन्हें कभी रिहर्सल करते नहीं देखा गया। वो जो भी करते थे, फिल्मों में लाइव किया करते थे। यही वजह थी कि कई फिल्मी सितारे उनसे जलते थे। उन्हें इस बात से एतराज था कि महमूद को हीरो से ज्यादा पैसे मिलते हैं। दशकों तक अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले महमूद ने करीब 300 फिल्मों में काम किया।