अभिनेता बॉबी देओल को मेगा बजट फिल्म 'रेस 3' में काम दिलवाने के पीछे अभिनेता सलमान खान का बहुत बड़ा हाथ है। इसी एहसान को उतारने के लिए सलमान के कहने पर बॉबी देओल 'रेस 3' में ऐसा सीन करने को तैयार हो गए हैं जो पहले कभी उनकी फिल्मों में नहीं दिखा। हालांकि ये भी तय है कि 'रेस 3' बॉबी की कमबैक फिल्म नहीं है।
'रेस 3' फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में जोरदार तरीके से शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि फिल्म 'रेस 3' से बॉबी देओल कमबैक कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है 'रेस 3' से पहले बॉबी और सलमान 'यमला पगला दीवाना फिर से' में साथ नजर आएंगे। बॉबी की यह फिल्म 'रेस 3' से पहले रिलीज होगी। 'यमला पगला दीवाना फिर से' में सलमान खान एक डांस नंबर करते नजर आएंगे। बता दें कि 2008 में फिल्म 'हीरोज' में सलमान और बॉबी एक साथ दिखे थे।
फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' से बॉलीवुड में वापसी करने वाले बॉबी देओल इन दिनों 'रेस 3' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए बॉबी ने खास तैयारी की है। सलमान खान के कहने पर बॉबी ने जिम करना शुरू किया। बदले हुए फिजीक के साथ बॉबी ने फोटो भी शेयर की थी। सलमान खान ने बॉबी देओल को फिल्म के एक सीन में बॉडी दिखाने को तैयार कर लिया है यानि पहली बार बॉबी इस फिल्म में दर्शकों को अपनी बॉडी दिखाएंगे।
51 साल के बॉबी हाल ही में एक पार्टी में पहुंचे थे। जिम करने से उनके फिजीक में काफी बदलाव आया है। क्लीन शेव और 6 पैक ऐब में बॉबी काफी बदले हुए नजर आ रहे थे। बॉबी का ऐसा लुक पहली बार देखने को मिला। फोटो सामने आने के बाद मीडिया में यह भी खबरें थी कि उन्होंने अपनी बॉडी का क्या हाल बना लिया है। खबरों की मानें तो अब बॉबी को एक और फिल्म ऑफर हुई है।
साजिद खान 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की चौथी सीरीज लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए बॉबी को भी अप्रोच किया गया है। फिल्म की कास्ट में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भीं होंगे। साजिद खान और साजिद नाडियाडवाला बॉबी के काफी करीब हैं। अभी बॉबी से बात चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो बॉबी भी दर्शकों हंसाते नजर आएंगे। फिलहाल बॉबी के पास 'रेस 3' के अलावा 'यमला पगला दीवाना 3' भी है।