बॉबी देओल, सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' से बॉलीवुड में फिर से वापसी करने जा रहे हैं । सालों बाद बॉबी फिल्म में अपने डैशिंग अवतार के साथ नजर आएंगे । फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है और फैंस ने बॉबी को काफी पसंद किया है ।
कहा जा रहा है कि निश्चित तौर पर यह फिल्म बॉबी देओल का करियर संवार देगी । फिल्म 15 जून को रिलीज होगी । बॉबी ने फिल्म के लिए अपने फिजीक पर काफी काम किया । इसका पूरा श्रेय सलमान खान को जाता है । सलमान ने ही बॉबी को फिल्म में दमदार रोल दिया है ।
हाल ही में बॉबी ने अपनी पर्सनल लाइफ और कमबैक को लेकर बात की । उन्होंने कहा, 'करीब चार साल तक मेरे पास कोई काम नहीं था । मेरे शरीर ने काफी वेट गेन कर लिया था और मैं खूब शराब पीने लगा था । लेकिन मेरी पत्नी और बच्चों ने मुझ पर विश्वास बनाए रखा ।'
Video Credit:
बॉबी कहते हैं, 'मैं चाहता था कि मेरे बच्चे मुझे कुछ अच्छा करते हुए देखें । मैं नहीं चाहता था कि वो समझें कि उनका पिता एक लूजर है । मैं उनके लिए एक इंसपिरेशन बनना चाहता था । यह मेरे और मेरी पत्नी के लिए बहुत जरूरी था ।'
इस मौके पर बॉबी खुद को इमोशनल होने से रोक नहीं पाए । उनकी आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने होस्ट अनुपमा चोपड़ा से कुछ देर के लिए इंटरव्यू रोकने के लिए कहा । दोबार इंटरव्यू शुरू होने पर बॉबी ने सलमान के स्ट्रगल के बारे में बताया ।