{"_id":"5926677c4f1c1b260c535cb1","slug":"blockbuster-films-rejected-by-akshay-kumar-from-baazigar-to-bhaag-milkha-bhaag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय की ठुकराई इन फिल्मों से दूसरे एक्टरों ने जीत लिए अवॉर्ड तक, गम तो करते होंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय की ठुकराई इन फिल्मों से दूसरे एक्टरों ने जीत लिए अवॉर्ड तक, गम तो करते होंगे
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Thu, 25 May 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे स्टार रहे हैं जो साल में चार से पांच फिल्में करते हैं और सभी लगभग हिट रहती हैं। पिछले दो दशक से वो काफी डिमांड में रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अक्षय जैसा सुपरस्टार कई ऐसी फिल्मों को रिजेक्ट कर चुका है जो बाद में ब्लॉकबस्टर रहीं और कई को नेशनल अवॉर्ड भी मिला ?
'बाजीगर' में शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी
पहली फिल्म जिसे अक्षय कुमार ने ठुकराया वो थी अब्बास-मस्तान की 'बाजीगर'। वैसे तो इस फिल्म के लिए अब्बास-मस्तान की पहली पसंद सलमान खान थे लेकिन उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी। इसके बाद अक्षय को ये फिल्म ऑफर हुई, लेकिन उन्होंने ये सोचकर फिल्म करने से मना कर दिया कि नेगेटिव किरदार उन पर सूट नहीं करेगा और ये उनके करियर के लिए सही नहीं रहेगा।
इन दोनों स्टार्स से रिजेक्ट होने के बाद आखिरकार शाहरुख खान को 'बाजीगर' में लीड किरदार में साइन किया गया। ये फिल्म ना सिर्फ जबरदस्त हिट रही बल्कि कई भाषाओं में भी इसे बनाया गया...और तो और इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला।
इन दोनों स्टार्स से रिजेक्ट होने के बाद आखिरकार शाहरुख खान को 'बाजीगर' में लीड किरदार में साइन किया गया। ये फिल्म ना सिर्फ जबरदस्त हिट रही बल्कि कई भाषाओं में भी इसे बनाया गया...और तो और इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला।
'रेस' में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ
दूसरी फिल्म जिसे अक्षय ने रिजेक्ट किया वो थी 'रेस'। इस फिल्म को भी अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था और वो अक्षय को साइन करना चाहते थे लेकिन अक्षय ने ना जाने क्या सोचकर ये फिल्म रिजेक्ट कर दी...और करिश्मा तो देखिए, ये फिल्म भी सुपरहिट रही। 2008 में ये फिल्म रिलीज हुई थी और ये उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार
अक्षय को इस फिल्म को रिजेक्ट करने का अफसोस तो जरूर हुआ होगा क्योंकि इसके बाद उन्होंने अब्बास-मस्तान की फिल्म 'अजनबी' तुरंत ही लपक लिया और नेगेटिव किरदार में नजर आए।
विज्ञापन
'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर
आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षय 'भाग मिल्खा भाग' जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म तक को रिजक्ट कर चुके हैं। फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुआ था। खुद मिल्खा सिंह चाहते थे कि अक्षय उनके किरदार को निभाएं लेकिन ना जाने अक्षय के मन में क्या था कि वो इस फिल्म से नहीं जुड़े।
ये फिल्म ना सिर्फ 2013 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी बल्कि इसे दो-दो नेशनल अवॉर्ड के अलावा बेस्ट एक्टर, डायरेक्टर के लिए भी खूब अवॉर्ड मिले।
ये फिल्म ना सिर्फ 2013 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी बल्कि इसे दो-दो नेशनल अवॉर्ड के अलावा बेस्ट एक्टर, डायरेक्टर के लिए भी खूब अवॉर्ड मिले।