बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने एक्टिंग का जादू चलाने वाले अभिनेता इरफान खान आज पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से दुनियाभर के दर्शकों को प्रभावित किया है। वो एक ऐसे कलाकार हैं जो अपने जबरदस्त और शानदार अभिनय से किसी भी किरदार में जान डाल देते हैं। वो हर तरह के किरदार में अपने आप को फिट कर लेते हैं। हाल ही में हॉलीवुड हीरो टॉम हैंक्स ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि इरफान की आंखें भी एक्टिंग करती हैं और इन सबके पीछे उनके संघर्षों की कहानी है जिस पर जीत हासिल करते हुए उन्होंने अभिनय के जगत में सफलताओं के कदम चूमे।
आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी और उनके प्यार से जुड़ी कुछ अनकही बातों के बारे में।
B'day Spl : ...तो इसके लिए धर्म बदलना चाहते थे इरफान खान
इरफान खान का जन्म राजस्थान के जयपुर में एक मुस्लिम पठान परिवार में 7 जनवरी, 1967 को हुआ। उनका पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान है। उनके पिता साइकिल के पंक्चर बनाते थे। इरफान अपने घर के बड़े बेटे थे इसलिए परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारियां भी ज्यादा थीं। घरवालों को उम्मीद थी कि वो जल्द ही कमाना शुरू कर देंगे पर इरफान कुछ अलग करना चाहते थे। इरफान को क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था। वो अपने घर के आस पड़ोस में क्रिकेट खलते रहते थे।
वो एक बेहतरीन क्रिकेटर बनना चाहते थे पर घरवालों ने इसकी इजाजत नहीं दी और उनका ये सपना टूट गया।
B'day Spl : ...तो इसके लिए धर्म बदलना चाहते थे इरफान खान
उन्होंने घर में झूठ बोलकर साल 1984 में दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में एडमिशन ले लिया। उन्हें वहां स्कॉलरशिप भी मिली। जब उनका एनएसडी में प्रवेश हुआ, उन्हीं दिनों उनके पिता की मृत्यु हो गई। घर के आय का स्रोत भी खत्म हो गया। उन्हें घर से पैसे मिलना भी बंद हो गया। उनके पास बस एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप ही सहारा थी। घरेलू परेशानियों के चलते इरफान टूटने लगे थे। उस समय उनके साथ पढ़ने वाली एक लड़की उनका सहारा बनी।
इरफान के पास खाने तक के पैसे नहीं थे उस समय वो लड़की अपने घर से टिफिन लाती थी और इरफान को खिलाती थी।
B'day Spl : ...तो इसके लिए धर्म बदलना चाहते थे इरफान खान
इरफान खान की प्यार की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। बहुमुखी प्रतिभा के एक्टर इरफान पर्दे पर भले ही सीरियस एक्टिंग से दर्शकों को अपना दीवाना बना लेते हों, लेकिन वो काफी रोमांटिक किस्म के हैं। फिल्मी किरदार की तरह कभी इरफान अपने प्यार के खातिर मुसलमान से हिन्दू बनने के लिए तैयार हो गए थे। इरफान खान प्यार के लिए अपनी धर्म बदलना चाहते थे।
B'day Spl : ...तो इसके लिए धर्म बदलना चाहते थे इरफान खान
इरफान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह उनकी पत्नी सुतपा सिकदार से नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में प्यार कर बैठे थे। लेकिन सुतपा हिन्दू थी जिसकी वजह से वह अपना धर्म तक बदलने के लिए तैयार हो गए थे। हालांकि सुतपा के घरवालों ने कोई ऐतराज नहीं जताया इसलिए इरफान हिंदू नहीं बने । इरफान ने कहा कि अगर उनकी जिंदगी में सुतपा नहीं होतीं तो शायद उनके पास आज कुछ भी न होता। उन्होंने आगे कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं उसमें उनकी पत्नी सुतपा का सबसे बड़ा हाथ है।