फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karisma Kapoor Birthday: अभिषेक से पहले अजय देवगन पर दिल हार बैठी थीं करिश्मा, जानें कैसे हुई बिजनेसमैन से शादी

Sat, 25 Jun 2022 01:14 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 25 Jun 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Birthday special karisma kapoor love life affair with ajay devgn and abhishek bachchan and wedding with sanjay kapoor
करिश्मा कपूर लव लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक में करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में टॉप अभिनेत्रियों में से एक रहीं, जिनके नाम का सिक्का फिल्मी दुनिया में चलता था। वह कपूर खानदान की बेटी जरूर हैं लेकिन करिश्मा ने फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान खुद बनाई है। करिश्मा सिर्फ खूबसूरती में ही नहीं बल्कि एक्टिंग और डांसिंग में भी किसी से कम नहीं हैं। अभिनेत्री ने अपने शानदार करियर में एक से एक हिट फिल्में दीं, जिस वजह से ही करिश्मा अपने फैंस के दिलों पर आज भी रात करती हैं। लेकिन अभिनेत्री ने अपने करियर के पीक समय पर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी करके फैंस का दिल तोड़ दिया था। करिश्मा फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रहती थीं। संजय कपूर से पहले भी उनकी लाइफ में दो अभिनेता आए। आइए आपको आज करिश्मा कपूर की लव लाइफ के बारे में बताते हैं।

Birthday special karisma kapoor love life affair with ajay devgn and abhishek bachchan and wedding with sanjay kapoor
अजय देवगन और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा कपूर और अजय देवगन का रिश्ता
करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी फैंस के बीच खुली किताब की तरह है। लेकिन इसमें भी अजय देवगन का किस्सा कुछ ही लोग जानते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि एक समय था जब करिश्मा और अजय एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। जब करिश्मा कपूर का करियर कामयाबी हासिल कर रहा था तभी अभिनेत्री अपना दिल अजय देवगन पर हार बैठी थीं। दोनों ने एक साथ ‘सुहाग’ और ‘जिगर’ जैसी कुछ फिल्मों में काम किया। इस दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और फिर अजय और करिश्मा एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। लेकिन इसी बीच अजय देवगन का नाम रवीना टंडन से भी जुड़ने लगा था। इसके बाद ही अजय देवगन और करिश्मा के रिश्ते का अंत हो गया।

Birthday special karisma kapoor love life affair with ajay devgn and abhishek bachchan and wedding with sanjay kapoor
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन संग होने वाली थी शादी
एक समय था जब फिल्मी दुनिया में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का नाम एक साथ लिया जाता था। दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह पागल थे और शादी करना चाहते थे। दोनों की पहली मुलाकात साल 1997 में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और राज कपूर के पोते निखिल नंदा की शादी में हुई थी और पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। उन दिनों करिश्मा बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री थीं और अभिषेक ने फिल्मी दुनिया में कदम भी नहीं रखा था। हालांकि, जब अभिषेक ने फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था, तब अचानक ही साल 2002 में करिश्मा और अभिषेक की शादी का एलान किया गया। इस खबर ने फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स को भी हैरान कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special karisma kapoor love life affair with ajay devgn and abhishek bachchan and wedding with sanjay kapoor
बच्चन परिवार के साथ करिश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सगाई के कुछ महीने बाद ही ब्रेकअप
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर हुई। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। सगाई के पांच महीने बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया। इस एक खबर ने फिल्मी दुनिया में फिर से हलचल को पैदा कर दिया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता अभिनेत्री की मां बबीता की वजह से टूटा है। दावा किया जाता है कि उन दिनों अभिषेक का कोई करियर था और ना ही बच्चन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक थी। ऐसे में बबीता नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी की शादी अभिषेक से हो। कुछ रिपोर्ट्स में भी कहा गया कि जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद फिल्मी दुनिया में काम करें। दावा है कि दोनों माओं की वजह से ही करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता टूट गया था।

विज्ञापन
Birthday special karisma kapoor love life affair with ajay devgn and abhishek bachchan and wedding with sanjay kapoor
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

संजय कपूर संग रचाई शादी
इसके बाद करिश्मा कपूर की जिंदगी में बिजनेसमैन संजय कपूर की एंट्री हुई और दोनों ने 29 सितंबर 2003 को शादी रचा ली। दोनों की शादी पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों से हुई थी, क्योंकि संजय कपूर सिख धर्म से ताल्लुक रखते हैं। करिश्मा कपूर और संजय कपूर अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश थे। शादी के बाद दोनों दो बच्चे समायरा और कियान के माता-पिता बने। हालांकि, करिश्मा की शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई। दोनों ने शादी के 13 साल बाद तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक लिया था और आज के समय में अभिनेत्री अपने दोनों बच्चों के साथ अपनी लाइफ जी रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed