फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Actors Cameo Role: साउथ के कंधों पर टिका बॉलीवुड का भविष्य! ये एक्टर्स भी लीड और कैमियो में आयेंगे नजर

Fri, 24 Jun 2022 11:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 24 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
ram charan thalapathy vijay nayanthara rashmika mandana these south actors will be seen in bollywood movies
रश्मिका मंदाना, थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ हो या बॉलीवुड इन दिनों फिल्मों में कैमियो रोल का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ में भी कई ऐसे सितारें हैं, जिनकी स्टार पावर किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए काफी है। यानि कि अगर फिल्म में किसी बड़े सितारे का छोटा सा रोल रखा जाता है तो दर्शक सिर्फ उन्हें ही देखने के लिए खिंचे चले आते हैं। और अगर बॉलीवुड की फिल्म में साउथ के बड़े अभिनेताओं का कैमियो रोल हो, फिर तो क्या ही कहने। ऐसे में हिंदी के साथ-साथ साउथ के दर्शक भी सिनेमाघरों तक आने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इन दिनों भी हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में साउथ के एक्टर्स के कैमियो रोल की खबरें आ रही हैं। दरअसल, पिछले काफी समय से ज्यादातर फिल्में पर्दे पर फ्लॉप हो रही हैं। ऐसे में किसी पिक्चर में साउथ के अभिनेता का कैमियो रोल बॉलीवुड को फायदा पहुंचा सकता है। हालांकि आगे क्या होता है ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल हम आपको साउथ के उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।

ram charan thalapathy vijay nayanthara rashmika mandana these south actors will be seen in bollywood movies
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण
राम चरण तेजा साउथ के सुपरस्टार हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आरआरआर में उन्होंने खूब धमाल मचाया है। दक्षिण में रिलीज हुई उनकी फिल्म आचार्य भी हिट रही है। इसमें वह अपने पिता चिरंजीवी के साथ नजर आए थे। अब राम चरण सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।

ram charan thalapathy vijay nayanthara rashmika mandana these south actors will be seen in bollywood movies
थलापति विजय और नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

थलापति विजय और नयनतारा
शाहरुख खान की फिल्म जवान का पोस्टर कुछ ही दिन पहले रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में बादशाह खान का पट्टी बांधे अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। शाहरुख खान की फिल्म में नयनतारा अभिनेता के अपोजिट लीड रोल में हैं। खबर है कि सुपरस्टार थलापति विजय भी जवान में कैमियो रोल में करते नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ram charan thalapathy vijay nayanthara rashmika mandana these south actors will be seen in bollywood movies
सूर्या शिवकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्या शिवकुमार
सूर्या को फिल्म जय भीम में उनकी एक्टिंग के लिए बहुत सराहना मिली थी। अब वह बहुत जल्द अक्षय कुमार की फिल्म में नजर आने वाले हैं। दरअसल साउथ की फिल्म सोरारई पोटरू में सूर्या लीड रोल में थे। अब सोरारई पोटरू का हिंदी रीमेक बन रहा है, जिसमें अभिनेता सूर्या भी होंगे।

विज्ञापन
ram charan thalapathy vijay nayanthara rashmika mandana these south actors will be seen in bollywood movies
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram/rashmika_mandanna

रश्मिका मंदाना 
रश्मिका के पास इन दिनों बॉलीवुड की तीन फिल्में हैं। रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मिशन मजनू' में हैं। इसके अलावा वह विकास बहल की गुडबाय में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ नजर आने वाली हैं। रश्मिका के पास तीसरी फिल्म एनिमल है, जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed