‘क्या होगा निम्मो का’ में प्रीत सहगल का किरदार निभाने वाली और रिचर्ड एटनबरो की 1982 में फिल्म ‘गांधी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली डॉली ठाकोर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 10 मार्च 1943 को हुआ था। उन्होंने ‘गांधी’ में कास्टिंग डायरेक्टर और यूनिट प्रचारक की भूमिका निभाई थी। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 5
डॉली ठाकोर
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉली ठाकोर बीबीसी लंदन से प्रशिक्षित होकर भारत में रेडिया या टेलीविजन में होस्ट बनने के लिए वापस आई थीं। जब न्यूज स्पीकर के रूप में ठाकोर ने मुंबई दूरदर्शन (इंग्लिंग) ज्वाइन किया और रात आठ बजे का शो करने लगी तो वह लाइमलाइट में आ गईं।
3 of 5
डॉली ठाकोर
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉली ठाकोर का अधिकांश समय मंच पर ही बिता है। उन्होंने टेनेसी विलियम्स की ‘स्ट्रीटकार नेम्ड डिजायर’, आर्थर मिलर की ‘ऑल माई सन्स’, हेरोल्ड पिंटर की ‘द बर्थडे पार्टी’, एडवर्ड एल्बी की ‘हू अफ्रेज ऑफ वर्जीनिया वूल्फ’ सहित कई नाटकों में अभिनय किया है। वह 2003 में आई फिल्म ‘पेज 3’ और ‘व्हाइट इज’ में भी नजर आई थीं।
4 of 5
गांधी फिल्म की शूटिंग के दौरान डॉली ठाकोर
- फोटो : सोशल मीडिया
‘गांधी’ फिल्म में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर की भूमिका निभाने के बाद डॉली ठाकोर ने कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘फार पवेलियन’, ‘इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम’ और ‘सच अ लॉन्ग जर्नी’ में भी काम किया है। 1997 में उन्होंने ‘सिक्स्थ हैप्पीनेस’ में कास्टिंग डायरेक्टर की भूमिका निभाई थी।
5 of 5
डॉली ठाकोर
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि डॉली ठाकोर ने कभी शादी नहीं की, लेकिन उनका अपने थिएटर के साथी एलिक पदमसी के साथ एक बेटा क्वासर पदमसी है। उनके बेटे भी थिएटर का हिस्सा है और मुंबई में एक्टर, डायरेक्टर और निर्माता के रूप में काम करते हैं। उन्होंने ‘डॉली ठाकोर’ नाम से अपने जीवन के बारे में एक किताब लिखी और उसे अपने बेटे को डेडिकेट किया। डॉली अक्सर समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में नाटकों और फिल्मों की समीक्षा करती नजर आती हैं।