Happy B'Day Dhoni: क्या आप जानते हैं 'माही' के ये 5 बॉलीवुड कनेक्शन ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेन्द्र सिंह धोनी पर 2016 में 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के नाम से फिल्म बन चुकी है। फिल्म में माही का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी नजर आईं थीं। फिल्म के गानों के साथ फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। इसके साथ ही ऐसा बताया जाता है कि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और माही की पत्नी साक्षी, असम के एक स्कूल में क्लासमेट्स रह चुके हैं।
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और महेन्द्र सिंह धोनी काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं और दोनों की दोस्ती को एक और बात सबसे खास बनाती है। दरअसल माही और जॉन दोनों को ही बाइक्स का शौक है। ऐसे में दोनों अक्सर महंगी स्पोर्ट्स बाइक के साथ एन्जॉय करते भी नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही दोनों लोग कई बार बाइक राइड पर भी जा जुके हैं।
दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड में एक बड़ा नाम है। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने आज ये मुकाम हासिल किया है। वैसे दीपिका के शुरुआती मॉडलिंग के दिनों में उनका नाम धोनी के साथ जुड़ चुका है। हालांकि इस बारे में कभी भी किसी की तरफ से कोई बयान या सफाई भी नहीं आई। लेकिन इसे पूरी तरह से रूमर से बताया गया था। चूंकि धोनी की लव लाइफ तो पहले प्रियंका झा और बाद में साक्षी रही हैं।
बॉलीवुड के दबंग खान से भी माही का कनेक्शन है। दरअसल सलमान खान ने माही को परिवार सहित फिल्म सुल्तान के रिलीज होने से पहले घर बुलाया था। कैप्टन कूल ने भी सलमान का न्यौता तहे दिल से एक्सेप्ट किया और परिवार के साथ उनके घर पहुंचे थे। सभी ने साथ में काफी वक्त बिताया था और उस वक्त से ही सलमान और माही काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं।