'बिग बॉस सीजन 13' जल्द ही ऑनएयर होने वाला है। इस शो में सेलिब्रिटी को लेकर कई नाम सामने आए हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि जरीन खान (Zarine Khan) इस शो का हिस्सा हो सकती हैं। हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) के साथ काम कर चुकीं एक और एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस' में जाने को लेकर सवाल पूछा। इस सवाल का एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया उसे सुनकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, बोलीं- 'बिग बॉस में नहीं आने देंगे सलमान'
इस एक्ट्रेस का नाम डेजी शाह (Daisy Shah) है। डेजी शाह सलमान के साथ 'जय हो' और 'रेस 3' फिल्म में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। बिग बॉस से जुड़ी जानकारी वाले देने वाले 'द खबरी' ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया। इस वीडियो में डेजी ने 'बिग बॉस' को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
वीडियो में डेजी शाह के 'बिग बॉस 13' में आने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर डेजी ने कहा कि उन्हें सलमान खुद भी ऑफर दें तब भी वह इस शो में नहीं जाएंगी। सलमान खुद कहेंगे कि मत जाओ। हालांकि सलमान डेजी को 'बिग बॉस' में क्यों जाने नहीं देंगे उन्होंने इस बात का कारण नहीं बताया।
Daisy shah Talking about bigg boss 13
"Agar mujhe #BiggBoss13 se offer ati b hai Salman khan mujhe jane nahi dein gye"#BiggBoss #salmankhan #daisyshah #bb13 pic.twitter.com/5VQrC5f9kH
इस वीडियो में डेजी ने यह भी बताया कि वह फिलहाल इस रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। वहीं इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस' के मेकर्स ने जायरा को अप्रोच किया है। एक एंटरनेटमेंट वेबसाइट को शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 'बिग बॉस' और कलर्स हमेशा शो में विवाद से जुड़े लोगों को आने का मौका देता है। ऐसे में इनको शो का हिस्सा बनाना अच्छा होगा।
सूत्रों ने कहा 'अगर जायरा ने 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग खत्म कर दी है, तो उनका शो में आना अच्छा होगा। शो में वह बॉलीवुड को छोड़ने को लेकर और कारणों का खुलासा कर सकती हैं।' 'बिग बॉस सीजन 13' 29 सितंबर से ऑनएयर हो रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार शो की थीम और फॉरमेट बदला होगा।