बिपाशा बसु अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर खुशहाल जिंदगी जी रही हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो पूरी तरह से जॉन अब्राहम की होने को तैयार थीं। बस एक गलती ने दोनों के रिश्ते को तबाह कर दिया था। एक समय था जब बिपाशा जॉन का बर्थडे धूमधाम से मनाती थीं और जॉन भी बिपाशा का जन्मदिन उतनी ही गर्मजोशी से मनाते थे। सात जनवरी को बिपाशा का जन्मदिन है। ऐसे में चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
John Abraham
- फोटो : twitter
पर्दे पर बिपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन दोनों की फिल्में काफी सफल भी हुईं। फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों के रिश्ते में ऐसी तल्खी आ गई। जी हां, ये तल्खी जॉन की वजह से आई थी। दोनों ने नौ साल तक एक दूसरे को डेट किया।
3 of 5
john abraham
- फोटो : file photo
महेश भट्ट के प्रोडक्शन की फिल्म 'जिस्म' से बिपाशा और जॉन के बीच नजदीकियां और बढ़ीं। यही नहीं दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। ऐसे में सभी के जहन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जॉन और बिपाशा एक दूसरे से अलग हो गए।
4 of 5
बिपाशा बसु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
साल 2014 में जॉन के एक ट्वीट से ये रिश्ता पूरी तरह खत्म हो गया है। जॉन ने ट्वीट कर लिखा, 'आपको और आपके प्यारों को साल 2014 की शुभकामनाएं। इस साल आपके जीवन में प्यार, बेहतर भविष्य और खुशियां आएं। लव, जॉन और प्रिया अब्राहम'। इस ट्वीट में जॉन ने अपनी पत्नी प्रिया रूंचाल का नाम ले लिया था।
5 of 5
bipasha basu
- फोटो : social media
यह जानकर बिपाशा का दिल टूट गया। फिर एक के बाद एक बिपाशा का नाम कई लड़कों से जोड़ा गया। अप्रैल 2016 को बिपाशा ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे लिए। दोनों शादी कर एक अच्छा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
नताशा की हार्दिक संग सगाई और विवादों में अनुराधा पौडवाल, इस हफ्ते बॉलीवुड की ये हैं पांच बड़ी खबरें