एक तरफ जहां मोनालिसा बिग बॉस के घर में इंडियावाले टीम के मनु पंजाबी के साथ अपने प्यार की पींगें बढा रही हैं वहीं दूसरी ओर उनके बारे में एक ऐसी खबर आई है जो आपको चौंका देगी।
Bigg Boss: मोनालिसा हैं पहले से शादीशुदा, तस्वीरें आईं सामने
दरअसल मोनालिसा, जिनका नाम अंतरा बिस्वास है, वो असल में शादीशुदा हैं। क्यों चौंक गये ना ? मोनालिसा की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिनमें वो एक शख्स के साथ नज़र आ रही हैं। इस शख्स के बारे में कहा जा रहा है कि इसका नाम मदन है जिसके साथ मोनालिसा की शादी हुई थी। हालांकि बाद में दोनों ने तलाक ले लिया।
तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि मोनालिसा और मदन की उम्र में कितना ज्यादा अंतर है। मोना की शादी मदन से कैसे हुई, इसका खुलासा नहीं हुआ लेकिन मोना बिग बॉस में खुद को कुंवारी ही बताती रही है।
Bigg Boss: मोनालिसा हैं पहले से शादीशुदा, तस्वीरें आईं सामने
वहीं दूसरी तरफ खबर है कि मनोज पंजाबी, जो धीरे-धीरे मोनालिसा के करीब आने की कोशिश कर रहे हैं वो भी पहले से इंगेज्ड हैं। अब इन तस्वीरों में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं पर इनके सामने आने से कम से कम ये तो साफ हो ही गया है कि मोनालिसा और मनोज पंजाबी शायद बिग बॉस के घर में बने रहने के लिए एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं।
Bigg Boss: मोनालिसा हैं पहले से शादीशुदा, तस्वीरें आईं सामने
आपको बता दें कि हाल ही में मोनालिसा ने सभी घरवालों के सामने कबूल किया था कि उन्हें मनोज पंजाबी पसंद हैं। इतना ही नहीं, मोनालिसा ने मनोज को ना सिर्फ गाल पर किस किया बल्कि उन्हें गले भी लगाया।
Bigg Boss: मोनालिसा हैं पहले से शादीशुदा, तस्वीरें आईं सामने
यह सब देखकर घरवाले बेहद खुश हुए पर कहीं ना कहीं सब लोग मनोज और मोनालिसा के इस प्यार को एक 'सेफ साइड' के रुप में देख रहे थे।