बिग बॉस 15 के घर में सदस्य पहले ही हफ्ते से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस शो में शुरुआत से ही विवाद देखने को मिल रहे हैं। वहीं, बिग बॉस के घर में होने वाले टास्क दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। हाल ही में बिग बॉस के घर में सभी सदस्य एक और टास्क करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस बार शुरू से ही बिग बॉस के घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसके तहत बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुके शमिता, निशांत और प्रतीक मुख्य घर में नजर आ रहे हैं। वहीं, अन्य सभी सदस्य जंगलवासी बनकर जंगल में रह है।
ऐसे में बिग बॉस ने लंबे इंतजार के बाद अब जंगलवासियों को मुख्य घर में प्रवेश करने का मौका दिया है। दरअसल, जंगल में रह रहे सदस्यों को मुख्य घर में जाने के लिए बिग बॉस के दिए एक टास्क से गुजरना होगा। इस टास्क के लिए तीन टीमें भी बनाई गई है। टास्क जीतने वाली टीम के सदस्यों को मुख्य घर का निवासी बनने का मौका मिलेगा।
2 of 6
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी क्रम में टास्क से दूसरे दिन यानी आज प्रसारित हुए एपिसोड में सभी जंगल वासी एक बार फिर मुख्य घर में प्रवेश पाने के लिए एक दूसरे से भिड़ते नजर आए। इस दौरान कई बार सदस्यों ने एक- दूसरे पर बल प्रयोग भी किया। एक- दूसरे को हराने की कोशिश में विरोधी टीम से डोनल, विशाल, अफसाना और अन्य सदस्य मायशा पर बल प्रयोग करते नजर आए।
3 of 6
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर मायशा ने डोनल और अफसाना पर उन्हें चोट पहुंचाने का आरोप भी लगाया। मायशा ने कहा कि डोनल ने उनके बाल खींचे जबकि अफसाना ने उन्हें लात मारी। जिसके बाद वह उन दोनों से ही नाराज नजर आईं।
4 of 6
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, टास्क का संचालन कर रही शमिता शेट्टी ने आज हुए जहर का कहर टास्क के अगले राउंड में किसी भी टीम को विजेता घोषित नहीं किया। शमिता के इस फैसले पर अन्य जंगल वासी नाराज नजर आए।
5 of 6
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
शमिता के फैसले से नाराज करण और मायशा ने उन पर पक्षपात का आरोप तक लगा दिया। उन्होंने कहा कि वह जानबूझकर विशाल और तेजस्वी की टीम को जिताने और अन्य टीम को हराने में विशाल का साथ दे रही हैं।