बिग बॉस 14 में सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान की टीम के बीच मुकाबला हुआ। मंगलवार को प्रसारित एपिसोड में गौहर खान, सिद्धार्थ शुक्ला पर भड़कती दिखीं। सामने आए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि बिग बॉस एलान करते हैं कि तीनों टीमों में से जो टीम खेल में हार गई वो बाहर जाएगी।
Bigg Boss 14: जान कुमार सानू को गले लगाकर फूट फूटकर रोईं निक्की तंबोली, क्या घर से हो गईं बेघर?
वीडियो में निक्की तंबोली रोती हुई दिखाई दीं। पहले वो जान कुमार सानू को गले लगाकर रोती हैं उसके बाद वो गौहर और हिना को अलग अलग गले लगाती हैं। निक्की तंबोली तीनों सीनियर्स के पैर छूती हैं जिसके बाद हिना उन्हें समझाने लगती हैं।
प्रोमो वीडियो से ये साफ नहीं होता कि कौन सा कंटेस्टेंट घर से बाहर जाएगा क्योंकि कई कंटेस्टेंट को रोते हुए दिखाया गया है। ऐसे में वीडियो देखने के बाद और कंफ्यूजन हो जाता है कि आखिर कौन घर से बाहर जाएगा?
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
बीते एपिसोड की बात करें तो बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान को मिलकर यह फैसला लेने के लिए कहा कि उनमें से किसकी टीम विजेता रही है। तीनों बहस करने लगते हैं और कोई भी फैसला नहीं ले पाते हैं। गौहर खुद को गलत बताती हैं और कन्फेशन रूम से बाहर आ जाती हैं जबकि हिना कहती हैं कि उन्हें बेमतलब की बहस नहीं करनी है।
वहीं रुबीना एक बार फिर से सलमान खान से पंगा लेती हुई दिखीं। रुबीना ने सलमान खान के एक बयान पर आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने अभिनव शुक्ला को सामान बताया था। रुबीना ने कहा कि सलमान खान ने उनके पति को नेशनल टीवी पर सामान बुलाया। बिग बॉस से वो कहती हैं कि ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकतीं और घर छोड़ देंगी।