बिग बॉस 14 का फिनाले शुरू हो चुका है। बिग बॉस 14 में अब पांच कंटेस्टेंट्स रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अली गोनी, निक्की तंबोली और राखी सावंत बचे हैं। इसी बीच राखी सावंत ने बिग बॉस 14 को अलविदा कह दिया है और उन्होंने 14 लाख रुपये लेकर शो को छोड़ा है। इस तरह शो में शुरू से पैसे लेकर शो छोड़ने की बाद करने वाली राखी सावंत ने मौका देखकर चौका मार दिया है।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि टिकट टू फिनाले के लिए राखी सावंत ने बिग बॉस विनर की राशि में से 14 लाख रुपये कटवा दिए थे। इस तरह वही 14 लाख रुपये उन्हें मिल गए हैं जबकि विजेता 36 लाख रुपये के लिए खेलेगा। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। बात चाहे किसी पर कमेंट करने की हो या फिर अपनी पॉलिटिकल पार्टी बनाने की वो बखूबी मीडिया का ध्यान खींचना जानती हैं। हर बात में अपना अलग नजरिया रखने वाली राखी फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं।
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत के बाहर होने के बाद अब रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली और अली गोनी के बीच बिग बॉस 14 की ट्रॉफी के लिए टक्कर है। बता दें कि शो की शुरुआत में सभी कंटेस्टेंट ने अपनी फरफॉर्मेंस से समां बांध दिया। फिल्म 'अग्निचक्र' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली राखी ने बॉलीवुड में कई हिट आइटम सॉग्स दिए हैं इतना ही नहीं राखी अपनी बातों से मीडिया में चर्चा में रहीं, लेकिन उससे ज्यादा वो अपने खराब कपड़ों की वजह से गॉसिप में रही हैं। राखी सावंत रियलिटी शो की दुनिया में 'राखी का स्वयंवर' नाम का रियलिटी शो भी लॉन्च कर चुकी हैं।
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
2009 में लॉन्च हुए इस शो में राखी ने टोरंटो के एक प्रतिभागी से राखी ने शादी भी रचाई थी और कुछ महीने बाद अलग होने का भी एलान कर दिया था। राखी सावंत के पिता आनंद सावंत मुंबई पुलिस में कॉन्सटेबल थे। वो मुंबई में अपनी मां जया के साथ रहती हैं। राखी सावंत अपने बोल्ड बयानों में कभी ब्रेस्ट डोनेट करने की बात करती हैं, तो कभी सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर अपने फैन्स को खूबसूरती का दीदार कराती हैं।
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
राखी की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास मुंबई में दो फ्लैट और एक बंगला है जिसकी करीब कीमत 11 करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों की मानें तो राखी करीब 30 करोड़ की संपत्ति का मालकिन हैं और ये संपत्ति उन्होंने खुद बनाई है। राखी के पास 21.6 लाख रुपए की फोर्ड एंडेवर कार भी है। राखी की कमाई ज्यादातर स्टेज परफॉर्मेंस से आती है।