बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका अपनी फिल्म 'छपाक' का जोर शोर से प्रचार कर रही हैं। ऐसे में दीपिका हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में भी पहुंची और इस दौरान उन्होंने अपनी एक ऐसी आदत के बारे में बताया जो वो सारा अली खान से सीख रही हैं।
2 of 5
दीपिका पादुकोण और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल फिल्म छपाक के लिए प्रचार के लिए जैसे ही दीपिका पादुकोण शो बिग बॉस 13 के स्टेज पर पहुंची तो उन्होंने सलमान खान को हाथ जोड़कर अभिवादित किया। ऐसे में सलमान खान ने भी मस्ती मस्ती में कह दिया कि, 'आप अमित जी (अमिताभ बच्चन) कब से हो गई हो?'
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
सलमान की बात सुनकर दीपिका ने भी तपाक से कह दिया,'सारा अली खान से सीख रही हूं। वो ऐसे ही करती हैं। फिर दीपिका ने कहा- लव यू सारा।' वैसे ये बात तो सभी जानते हैं कि सारा अली खान जब भी मीडिया के सामने आती हैं तब वो हाथ जोड़कर ही सभी को नमस्कार करती हैं।
4 of 5
Sara and Ibrahim Ali Khan
- फोटो : file photo
बता दें कि यह भी एक दिलचस्प संयोग ही है कि एक तरफ जहां दीपिका ने कहा कि वो सारा अली खान से हाथ जोड़कर नमस्कार करना सीख रही हैं तो वहीं सारा भी दीपिका की फिल्म के ही सीक्वल में जल्दी ही नजर आने वाली हैं। दीपिका- सैफ की फिल्म लव आजकल के सीक्वल में सारा और कार्तिक नजर आएंगे।
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
बात दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की करें तो फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी नजर आ रहे हैं। फिल्म एसिड अटैक पीड़िता की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म ने अभी तक कुल 21.37 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।