फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: सोमी पर दिल हारे दीपक, किया इजहार पर ऐसा मिला जवाब, टूट गया दिल

Tue, 30 Oct 2018 02:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12: deepak propose to somi
bigg boss - फोटो : colors
बिग बॉस के पहले सीजनों में प्यार भी हुआ, जोड़ियां भी बनीं और बाहर निकलते ही शादियां भी हुईं। बिग बॉस के सीजन 12 में ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा। अनूप जलोटा और जसलीन की लव स्टोरी तो फर्जी निकली। एक और लव स्टोरी शुरू होने से पहले ही खत्म ही हो गई। हम बात कर रहे हैं बिहार बाबू दीपक की, जोकि उर्वशी से नाराजगी के बाद घर में प्यार की तलाश में हैं।


 
bigg boss 12: deepak propose to somi
Bigg boss - फोटो : voot
कुल मिलाकर कहा जाए तो बिग बॉस सीजन 12 में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाले हैं। एक तरफ जहां बिग बॉस का घर दो हिस्सों में बंट गया है। वहीं दीपक सोमी पर अपना दिर हार बैठे हैं। दीपक सुरभि के कहने पर सोमी से बात करते हैं। वह सोमी से कहते हैं कि मैं तुमको लाइक करता हूं। सोमी दीपक की बात के जवाब में कहती हैं कि अच्छी बात है कि तुम मुझको लाइक करते हो।
bigg boss 12: deepak propose to somi
tv show
सोमी आगे दीपक से कहती हैं कि यह अच्छी बात है कि तुम मुझको लाइक करते हो, लेकिन मैं तुमको एक दोस्त की तरह से ही पसंद करती हूं। दीपक सोमी की यह बात सुनकर दुखी हो जाते हैं। वहीं सोमी रोमिल के पास जाती हैं। वह रोमिल से कहती हैं कि दीपक ने मुझसे कहा कि वह मुझे पसंद करता है। वहीं रोमिल सोमी की बात सुनकर कहते हैं कि तुमने तो एक बच्चे का दिल तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12: deepak propose to somi
tv show - फोटो : colors
वहीं सोमवार को प्रसारित हुए शो में दीपक और उर्वशी के तार एक बार फिर से जुड़ते हुए दिखाई दिए। उर्वशी दीपक से कहती हुई दिखाई दीं कि आपको मुझसे क्या शिकायत है। वह आगे कहती हैं कि जो भी हो हम साथ में इस घर में आए हैं, लेकिन कैप्टेंसी टास्क की वजह से दोनों की बीच में लड़ाई हो जाती है। अब देखना ये होगा कि आने वाले दिनों में बिहारी बाबू क्या रंग दिखाते हैं।
विज्ञापन
bigg boss 12: deepak propose to somi
bigg boss - फोटो : self
सोमवार को दिखाए गए एपिसोड़ में सभी घरवाले अपने-अपने ग्रुप बनाते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद घर में अब लड़ाई–झगड़े का एक नया रूप देखने को मिलता है। वहीं दीपिका एक बार फिर से शो में श्रीसंथ का साथ देते हुए शो में दिखाई दीं। गौरतलब है कि बीते सप्ताह घर से बेघर हुई सबा खान ने दीपिका कक्कड़ पर काफी आरोप जड़े थे। वहीं, अनूप-जसलीन की लव स्टोरी की पोल भी खुली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed