फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी के मंच पर आमिर ने किए अमिताभ से ऐसे सवाल, शहंशाह की हुई बोलती बंद

Tue, 30 Oct 2018 02:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
aamir khan ask the question to amitabh bachchan
kbc - फोटो : twitter

टीवी के दुनिया के फेवरेट क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के आगामी एपिसोड़ में आमिर खान बतौर गेस्ट शिरकत करने वाले हैं। इस शो का स्पेशल प्रोमो सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि आमिर केबीसी के मंच पर अमिताभ से ऐसे सवाल पूछते हैं, जिन्हें सुनते ही शहंशाह की बोलती बंद होती दिखाई देगी।

aamir khan ask the question to amitabh bachchan
kbc 10
शो का अगला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। आपको बता दें कि शो में इस बार आमिर खान बतौर गेस्ट आने वाले हैं। जिसकी वजह से शो में मनोरंजन कई गुना बढ़ता हुआ दिखाई देगा। इस दौरान आमिर शहंशाह अंमिताभ बच्चन से कुछ दिलचस्प सवाल पूछते हुए भी दिखाई देंगे, जिसके जवाब बिग बी के पास भी नहीं होते हैं।
aamir khan ask the question to amitabh bachchan
kbc 10
गौरतलब है कि आमिर कौन बनेगा करोड़पति के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में स्पेशल गेस्ट बनकर आए। पहले तो हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन ने आमिर से जमकर सवाल जवाब किए, लेकिन थोड़ी ही देर में आमिर अमिताभ बच्चन से कहते हैं कि आप सबसे कठिन सवाल पूछते हैं। आज मैं आपसे कुछ सवाल अपने लिए पूछूंगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan ask the question to amitabh bachchan
Amitabh Bacchan
आमिताभ आमिर की यह सब बातें सुनकर पहले तो चौंक जाते हैं। फिर कहते हैं कि अच्छा पूछिए क्या पूछना है। आमिर सवाल पूछने का अपना सिलसिला शुरु करते हैं। वह कहते हैं कि क्या कभी घर देर से जाने की वजह से- A.आपको घर में जाने की एंट्री नहीं मिलती है? Bजया जी कहती हैं कि यह क्या वक्त है घर में आने का? C घर में अंदर जाने के लिए सिक्योरिटी को पटाना पड़ता है? D या फिर आपको खाना नहीं मिलता है?
 
विज्ञापन
aamir khan ask the question to amitabh bachchan
केबीसी
आमिर के पूछने के बाद आमिताभ हंसने लगते हैं उनके चेहरे के एक्सप्रेशन देखने वाले होते हैं। वह कहते हैं कि यह बहुत कठिन सवाल पूछा गया है हमसे। अब यह तो शो को देखने के बाद ही पता चलेगा कि अमिताभ बच्चन कैसे सवालों का जवाब देते हैं। आखिर हर कोई जानना चाहते हैं कि सदी के महानायक जब घर लेट पहुंचते हैं तो उनके साथ क्या होता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed