हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण ने जब से अपनी अगली फिल्म 'छपाक' के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप के सहारे एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का लुक अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है, तभी से लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। ऐसा ही कुछ रिस्क भूमि पेडनेकर ने भी उठाया है फिल्म सांड़ की आंख में।
2 of 6
bhumi pednekar, taapsee pannu
हाल ही में लगातार प्रोस्थेटिक मेकअप लगाए रहने के चलते भूमि पेडनेकर के चेहरे पर पड़े छाले वाली फोटो सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हुईं थी, लेकिन भूमि कहती हैं, ‘हिंदी सिनेमा में महिला प्रधान विषयों पर बनने वाली फिल्मों का ये गोल्डन पीरियड है और इस तरह के किरदार करने के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए हर अभिनेत्री तैयार है।’
फिल्म सांड़ की आंख में भूमि दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला शार्प शूटर का किरदार कर रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो मशहूर महिला निशानेबाज चंदो और प्रकाशो तोमर की बायोपिक के तौर पर बन रही सांड़ की आंख में भूमि को अपनी उम्र से दसियों साल ज्यादा बड़ा दिखना है। चंदो तोमर की उम्र इन दिनों 87 साल बताई जाती है। छपाक के बाद अब भूमि का ये लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हो रहा है।
इस बारे में भूमि कहती हैं, ‘मैंने पहली बार जब छपाक में दीपिका का फर्स्ट लुक देखा तो मुझे ये बहुत अच्छा लगा। दीपिका को बिल्कुल पहचान में न आने वाले चेहरे के साथ सामने आना ही हैरान कर देने वाला है। मुझे उनके इस काम पर गर्व है और इस बात की भी मुझे खुशी हो रही है कि मौजूदा दौर की हम अभिनेत्रियां जो कुछ कर रही हैं, वह हमें और बेहतर काम करने की चुनौतियां लेकर आ रहा है।’
5 of 6
bhumi pednekar
- फोटो : अमर उजाला
वह कहती हैं, ‘हिंदी सिनेमा में महिला कलाकारों का ये गोल्डन पीरियड चल रहा है। सांड़ की आंख हो या छपाक, लीक से हटकर विषयों और मुद्दों को लेकर आज के फिल्ममेकर्स काफी सजग हैं और ये प्रशंसनीय बात है कि ये विषय ज्यादातर महिला किरदारों पर आधारित हैं। इसका एक मतलब ये भी है कि आज की तारीख में दर्शक अच्छा सिनेमा देखना चाहते हैं और ये बातें कि महिला प्रधान विषयों पर बनी फिल्में चलती नहीं हैं, अब पुरानी बात हो चुकी है।’