इस समय 'भूल भुलैया 3' की सफलता का आनंद ले रहे कार्तिक आर्यन अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर मीडिया की नजरों में तब आए, जब विद्या बालन ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में उनका मजाक उड़ाया। इस एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अभिनेता पर सवालों की बौछार कर दी और उनसे उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताने की रिक्वेस्ट भी की। हालांकि, अब अभिनेता ने खुद अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक ने लव लाइफ को लेकर किया खुलासा
हाल ही में, द मैशेबल इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह सिंगल हैं और चंदू चैंपियन के बाद से उनके पास डेट करने का कोई समय नहीं है । उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल के बारे में भी बताया, जिसके बारे में उनका कहना है कि इससे उन्हें किसी और चीज के लिए मुश्किल से ही समय मिलता है।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने बताया रिलेशनशिप स्टेटस
कार्तिक से जब उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं सिंगल हूं। मुझे अपनी लाइव लोकेशन किसी को भेजने की जरूरत नहीं है। मैं किसी डेटिंग ऐप पर भी मौजूद नहीं हूं। तकनीकी तौर पर, जब से मैं चंदू चैंपियन की तैयारी और शूटिंग कर रहा हूं , मुझे समय ही नहीं मिला।"
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
बिजी शेड्यूल में शूट की फिल्म
अभिनेता ने बताया, "मैं एक सख्त शासन में था, जिसमें मुझे एक एथलीट की तरह अपने जिम, खाने और सोने के पैटर्न को कैलकुलेट करना था। यह सब दो साल तक चला। सच में, मैं पहली बार तैराकी भी सीख रहा था। दिनचर्या बहुत व्यस्त हो गई थी। साथ ही, भूल भुलैया 3 की शूटिंग करना और एक समय अवधि में इसे खत्म करना भी एक चुनौती थी। इसलिए, मैं उस सब में पूरी तरह से व्यस्त था।"
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
विद्या बालन ने खोले राज
बता दें कि यह बात तब चर्चा में आई, जब भूल भुलैया 3 की टीम नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर आई थी , तो विद्या बालन ने मजाकिया अंदाज में बताया था, "शूटिंग के दौरान, वह हमेशा शॉट्स के बीच अपने फोन पर लगे रहते थे। मैं उसके बगल में खड़ी रहती थी, ताकि कोई संकेत मिल जाए, लेकिन मैं उसे सिर्फ यही कहते हुए सुन पाती थी, 'मी टू, मी टू।' इसलिए मुझे कुछ पता नहीं था!" और फिर अभिनेता को चिढ़ाते हुए पूछा "उसका नाम क्या है?"
Box Office Report: रूह बाबा पास और सिंघम फेल, मंडे टेस्ट में कुछ ऐसा रहा भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 का रिपोर्टकार्ड