कार्तिक आर्यन के लिए यह दिवाली बेहद खास रही है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर बड़ा धमाका किया है। इस फिल्म में कॉमेडी के साथ रहस्य और रोमांच का तड़का लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
अनीस बज्मी ने फिर दिखाया कमाल
भूल भुलैया 3 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इससे पहले उन्होंने इसके दूसरे भाग को भी निर्देशित किया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कार्तिक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हो सकती है।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने ली बंपर ओपनिंग
करीब 150 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने रिलीज के पहले ही दिन अपनी लागत के 20 फीसदी से भी ज्यादा की कमाई करके बंपर ओपनिंग ली है। किसी फिल्म का अपनी मूल लागत के 20 फीसदी या उससे ज्यादा की ओपनिंग लेना फिल्म कारोबार में बहुत शुभ माना जाता है।
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सितारों ने भी दिखाया कमाल
ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी कई धमाके कर सकती है। फिल्म में कार्तिक की अदाकारी के साथ विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की अदाकारी को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें इन तीन सितारों के अलावा तृप्ति डिमरी, संजय मिश्रा, विजय राज और राजपाल यादव भी हैं। सभी कलाकार अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीत रहे हैं।
5 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे दिन इतना रहा कलेक्शन
फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म शनिवार को 32.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही है। इसके साथ ही यह फिल्म दूसरे दिन की कमाई के मामले में स्त्री 2 से भी आगे निकल गई है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 ने दूसरे दिन 31.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म के कुल कलेक्शन पर नजर डाले तो भूल भुलैया 3 का कुल कारोबार अब 68.48 करोड़ रुपये हो गया है।
Prabhas: टिकट खिड़की पर फिर से तहलका मचाएंगे प्रभास, इन दो सुपरहिट निर्देशकों की फिल्म में काम करने की अटकलें