कार्तिक आर्यन अच्छा अभिनय करने के साथ ही अपने सह कलाकारों के संग मस्ती मजाक भी करते हैं। वह काफी हंसमुख स्वभाव के इंसान हैं। असल जिंदगी में भी उनका यही अंदाज नजर आता है। अगर कार्तिक के बचपन की बात की जाए तो वह काफी शरारती रहे हैं। ऐसा उनकी मां का कहना है। हाल ही में एक इंटरव्यू में कार्तिक की मां ने एक किस्सा साझा किया जिसमें कार्तिक की बड़ी ही खतरनाक शरारत के बारे में बताया।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने बचपन में की ऐसी शरारत, मां का होगा गया बुरा हाल, बहन की जान पर बन आई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:16 PM IST
सार
कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में अपने लिए एक खास जगह कम समय में बना ली है। वह फिल्मों में अपनी कॉमेडी के कारण भी पसंद किए जाते हैं। असल जिंदगी में भी कार्तिक काफी शरारती रहे। इस बारे में एक इंटरव्यू में उनकी मां ने बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन