अजय देवगन के लिए यह साल अच्छा नहीं गुजरा है। मैदान और औरों में कहां दम था के बाद उनकी फिल्म सिंघम अगेन का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर कितना कारोबार कर लिया है।
2 of 5
सिंघम अगेन ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नहीं चला सितारों का जादू
सिंघम अगेन में कई सितारों को कास्ट कर इसे सफल बनाने की भरपूर कोशिश की गई। फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे सितारे नजर आए। हालांकि, मेकर्स का यह दांव काम नहीं आया। इस फिल्म की कमजोर कहानी और बड़ा बजट इसके लिए विलेन साबित हुए। 350 करोड़ के आस-पास के बजट से बनी यह फिल्म अब तक अपनी लागत के बराबर भी कमाई नहीं कर सकी है।
3 of 5
'सिंघम अगेन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते में निराशाजनक कलेक्शन
सिंघम अगेन के जरिए रोहित शेट्टी अपनी पिछली फिल्म सर्कस के फ्लॉप होने का दाग धुलने की कोशिश में थे, लेकिन इसमें वह फिलहाल कामयाब होते नहीं दिख ऱहे हैं। पहले सात दिन में सिंघम अगेन ने 173 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बड़े बजट के हिसाब से फिल्म का यह कलेक्शन काफी निराश कर देने वाला है।
4 of 5
'सिंघम अगेन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे हफ्ते में भी नहीं दिखा जादू
सिंघम अगेन पहले हफ्ते के बाद दूसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई को तरसती नजर आई। फिल्म के दूसरे सप्ताह के कलेक्शन की बात करें तो आठवें दिन फिल्म ने आठ करोड़, नौवें दिन 12.25 करोड़, 10वें दिन 13.5 करोड़, 11वें दिन चार करोड़ 25 लाख रुपये, 12वें दिन तीन करोड़ 50 लाख रुपये और 13वें दिन तीन करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 14वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 219.4 करोड़ रुपये हो गई है।
5 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : साभार-@sacnilk
इन फिल्मों में नजर आएंगे अजय देवगन
सिंघम अगेन के बाद अजय देवगन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह जल्द ही सन ऑफ सरदार के सीक्वल में दिखने वाले हैं। इसके अलावा दर्शकों को उनकी रेड 2 का भी इंतजार है। साथ ही, अजय के पास दे दे प्यार दे 2 और दृश्यम 3 भी है।
Disney Movies: 'एवेंजर्स एंडगेम' से लेकर 'फ्रोजन 2' तक, डिज्नी की इन फिल्मों का रहा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल