कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जहां एक तरफ फिल्म सिनेमाघरों तक लोगों को आकर्षित करने में कामयाब हो रही है, वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में बॉलीवुड फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस के दरवाजे फिर से खोल दिए हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी ओपनिंग से लेकर वीकेंड कलेक्शन तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 2' कार्तिक आर्यन के करियर की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बनी। वहीं इस फिल्म ने मेकर्स की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए दूसरे हफ्ते में कमाल की कमाई की है।
Bhool Bhulaiyaa 2 Week 2 Box Office: बड़े पर्दे पर 'भूल भुलैया 2' का जादू बरकरार, दूसरे हफ्ते में कमाए इतने करोड़ रुपये
समझिए पहले हफ्ते के आंकड़े
पिछले महीने 20 मई को रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने अपने पहले हफ्ते में ही 92.05 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 14.11 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 18.34 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 23.51 करोड़ रुपये, चौथे दिन 10.75 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 9.56 करोड़ रुपये, छठे दिन 8.51 करोड़ रुपये और सातवें दिन करीब 7.57 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
दूसरे हफ्ते का सफर
वहीं पहले सात दिन बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल करने के बाद, 'भूल भुलैया 2' ने दूसरे हफ्ते के सफर की शुरुआत भी बढ़िया ढंग से की। फिल्म ने आठवें दिन 6.52 करोड़ रुपये, नौवें दिन 11.35 करोड़ रुपये , दसवें दिन 12.77 करोड़ रुपये, ग्यारहवें दिन 5.55 करोड़ रुपये, बारहवें दिन 4.85 करोड़ रुपये, तेरहवें दिन 4.45 करोड़ रुपये और चौदहवें दिन 4.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 141.57 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर लिया है।
| दिन | बॉक्स ऑफिस पर कमाई (करोड़ रुपये) |
| पहला | 14.11 |
| दूसरा | 18.34 |
| तीसरा | 23.51 |
| चौथा | 10.75 |
| पांचवां | 9.56 |
| छठवां | 8.51 |
| सातवां | 7.57 |
| आठवां | 6.52 |
| नौवां | 11.35 |
| दसवां | 12.77 |
| ग्यारहवां | 5.55 |
| बारहवां | 4.85 |
| तेहरवां | 4.45 |
| चौहदवां | 4.21 |
| कुल | 141.57 |