अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज हो चुकी है। नई दिल्ली में आरएसएस के सरसंघचालक, मोहन भागवत के लिए भी इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। अंतिम हिंदू राजा, सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन की शानदार रीटेलिंग देखने के लिए सरसंघचालक के साथ अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे।
2 of 4
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेताओं के साथ फिल्म देखने के बाद मोहन भागवत ने कहा, "यह एक तथ्य-आधारित फिल्म है और देश को आज जिस संदेश की जरूरत है उसे दिखाती है। अब तक हम दूसरों द्वारा लिखे गए अपने इतिहास को पढ़ते थे। अब हम इतिहास को भारत के नजरिए से देख रहे हैं।" वहीं, इससे पहले अक्षय कुमार ने कहा था, "सम्राट पृथ्वीराज दुनिया भर के भारतीयों को एक सच्चे योद्धा के बारे में बताने का हमारा विनम्र प्रयास है, जिसने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, बेरहम आक्रमणकारियों के खिलाफ खड़े हुए। यह हमारा सम्मान है कि मोहन भागवत जी इस प्रामाणिक ऐतिहासिक तमाशे को देखेंगे। हमें उम्मीद है कि हम अपनी ईमानदार फिल्म से सभी का मनोरंजन करेंगे।”
3 of 4
फिल्म पृथ्वीराज
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी कहते हैं, “सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जीवन हर भारतीय के लिए एक उदाहरण है। जब आक्रमणकारी हमारी मातृभूमि पर आक्रमण करने आए तो वह उठ खड़े हुए और उन पर हमला बोल दिया। हमारा देश ज्ञात और अज्ञात ताकतों के लगातार हमले की स्थिति में है और देश के युवाओं को इसे समझना चाहिए और काम पर ध्यान देना चाहिए। हमें भारत को मजबूत बनाना है और मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म सभी को प्रेरित कर सकती है। हम आभारी हैं कि मोहन भागवत जी के, जो इतिहास को उसके सबसे प्रामाणिक तरीके से फिर से बताने के हमारे प्रयास को देख रहे हैं। ”
4 of 4
पृथ्वीराज टीजर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म
पीरियड ड्रामा को हाल ही में सीबीएफसी द्वारा 2 घंटे और 13 मिनट (133 मिनट) के स्वीकृत रनटाइम के साथ यू/ए प्रमाणित किया गया था। सम्राट पृथ्वीराज हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के हिंदी संस्करण को लगभग 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं तमिल और तेलुगू संस्करणों को 100 से 150 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया गया है, जिसके साथ कुल स्क्रीन्स की संख्या 3700 के आसपास हो गई है।