भोजपुरी के कुछ एक्टर ऐसे भी हैं, जिनके सिर्फ नाम से ही फिल्में चल जाती हैं उन्हीं में से एक हैं भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव। फिलहाल भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। फिल्मों के मामलों में वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से भी आगे हैं। पिछले साल उनकी 6 फिल्में रिलीज हुईं लेकिन कुछ समय से खेसारी लाल यादव फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं है।
खेसारीलाल यादव जल्द ही लंबे समय बाद भोजपुरी फिल्म की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों योगेश राज मिश्रा की अपनी अगली फिल्म 'बबुआ बवाली' में साथ काम कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही ये खबर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिह तक पहुंची कि इस फिल्म में खेसारी लाल के साथ अक्षरा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं तो उन्होंने खेसारीलाल यादव को फिल्म न करने की सलाह दे दी।
लेकिन पवन सिंह की इस सलाह का न तो खेसारी लाल पर और न ही फिल्म के निर्देशक योगेश राज मिश्रा पर कोई असर पड़ा। फिल्म के निर्देशक ने अक्षरा को फिल्म से बाहर करने की बात को नकार दिया और कहा कि फिल्म 'बबुआ बवाली' के लिए अक्षरा की कास्टिंग पहले ही हो चुकी है, इसलिए इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि पहन सिंह ने नशे की हालत में अपनी को-स्टार अक्षरा सिंह की पिटाई कर दी। दरअसल जब अक्षरा ने पवन को नशे की हालत में कमरे से बाहर निकलने के लिए मना किया। पवन ने उन्हें गाली दी और उनके साथ बदतमीजी की थी। पवन सिंह की पहली पत्नी के सुसाइड के बाद खबरें ये भी थी कि पवन सिंह अक्षरा से शादी करने वाले हैं लेकिन किसी वजह से दोनों में अनबन हो गई।
बीते कुछ सालों में अक्षरा को लेकर खेसारीलाल यादव और पवन सिंह में कुछ ऐसी गलतफहमी हुई कि दोनों के बीच कोल्ड वॉर की स्थिति बन गई इसी वजह दोनों न तो एक दूसरे से मिलते थे और न ही किसी अवॉर्ड व पब्लिक शोज में साथ दिखते थे।