इन दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले उनका एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने उनके प्रति अपना गुस्सा भी जाहिर किया था। वहीं त्रिशाकर मधु ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि उनको अपमानित करने के लिए किसी ने उनके इस वीडियो को लीक कर दिया। इन सब के बीच अंकुश राजा का एक नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है, जिसमें त्रिशाकर मधु कमर लचकाते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने का नाम 'जोखल हवे बलमुआ' है। सोशल मीडिया पर अंकुश राजा का ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में त्रिशाकर डांस करते हुए देखी जा सकती हैं। कई लोगों को अंकुश का ये नया गाना खूब पसंद आ रहा है।
MMS लीक होने के बाद त्रिशाकर मधु का नया गाना रिलीज, भोजपुरी सॉन्ग 'जोखल हवे बलमुआ' में लचकाई कमरिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन