भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी सोशल पर काफी एक्टिव रहती हैं। रानी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में रानी ने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी एक बेहद बोल्ड तस्वीर साझा की है। इस फोटो में रानी एक सिल्क चादर में लिपटी हुई नजर आ रही हैं।
सफेद चादर में लिपटकर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने दिया ग्लैमरस पोज, तस्वीर पर फैंस लुटा रहे प्यार
रानी ने अपनी तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'इंटेंस लव स्टोरी...वो पहला प्यार! जल्द ही आ रहा है। इसके साथ ही रानी ने हितेन तेजवानी को टैग किया है। इस तस्वीर में रानी टॉपलेस बेड पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने खुद को एक सफेद चादर से ढका है।
A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)
बता दें कि रानी चटर्जी इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'वो पहला प्यार' की शूटिंग में बिजी हैं। माना जा रहा है कि रानी की ये फोटो उनकी आने वाली वेब सीरीज की हालिया तस्वीर है। इस सीरीज में वह एक्टर हितेन तेजवानी के संग रोमांस करती हुई नजर आएंगी।
A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)
बता दें कि दोनों की ये वेब सीरीज इशू गंभीर एंटरटेंमेंट और माही फिम्ल्स यूनिवर्सल प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। बीते दिनों रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर हितेन संग अपनी एक तस्वीर साझा की थी। इस नई वेब सीरीज को लेकर खूबसूरत एक्ट्रेस रानी चटर्जी काफी उत्साहित हैं।
A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)
रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं उनकी फिल्मों के साथ-साथ कई धमाकेदार गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। वो इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई देती हैं। वहीं इंटरनेट पर रानी की बोल्ड तस्वीरों ने भी कई बार जबरदस्त धमाका किया है।