भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता इन दिनों देशभर में तेजी से बढ़ती जा रही हैं। भोजपुरी फिल्मों और गानों के बढ़ते चलन का फायदा अब इंडस्ट्री के कलाकारों को भी मिलने लगा है। भोजपुरी कलाकार आज पॉपुलैरिटी के मामले में कई बड़े कलाकारों को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। भोजपुरी के इन्हीं कलाकारों में से एक मोनालिसा देशभर में काफी मशहूर हैं। अपने अभिनय और खूबसूरती के लिए पहचाने जाने वाली अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
Bhojpuri: मोनालिसा ने ट्रेडिशनल अंदाज में जीता फैंस का दिल, दिलकश अदाओं से लगाई इंटरनेट पर आग
भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता इन दिनों देशभर में तेजी से बढ़ती जा रही हैं। भोजपुरी फिल्मों और गानों के बढ़ते चलन का फायदा अब इंडस्ट्री के कलाकारों को भी मिलने लगा है।
इसी क्रम में हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस एक बार फिर ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ देर पहले ही शेयर की गई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काले रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही खुले बालों और परफेक्ट मेकअप में वह बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उनके इस पोस्ट को कुछ ही देर में चार हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
इतना ही नहीं उनके फैंस लगातार कमेंट पर उनकी तारीफ करते भी दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, गॉर्जियस। वहीं, एक अन्य ने लिखा, खूबसरत। इसके अलावा फैंस लगातार दिल और फायर इमोजी शेयर कर उनके इस लुक की तारीफ करते दिख रहे हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस ना सिर्फ पसंद बल्कि बेसब्री से उनका इंतजार भी करते हैं।
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं। वह कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती के लिए मशहूर मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों ही नहीं बल्कि टीवी शोज के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी हैं। वह नजर, बिग बॉस और स्मार्ट जोड़ी जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।