बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान भले ही 53 साल के हो गए हों, लेकिन उनकी फीटनेस के सामने कम उम्र वाले अच्छे-अच्छे कलाकार भी फीके दिखाई पड़ते हैं। सलमान खान खुद को फीट रखने के लिए अपने खानपीन के साथ वर्कआउट का भी बेहद खास ख्याल रखते हैं। इन दिनों भाईजान अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।
2 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि 'भारत' की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है, जिसके चलते उन्हें वर्कआउट करने का समय नहीं मिल पा रहा है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस समय फिल्म 'भारत' की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव में चल रही है। खास बात यह है कि सलमान खान के वर्कआउट को देखते हुए 'भारत' के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री और निखिल नामित ने उनके लिए सीक्रेट जिम बनवाया है।
3 of 5
salman khan
- फोटो : twitter
खबरों के मुताबिक 'भारत' के सेट पर बनाया गया यह सीक्रेट जिम 10 हजार स्कवायर फिट में फैला हुआ है, और इस जीम में सलमान खान की जरूरत की लगभग सारी चीजें हैं। गौरतलब है कि सलमान खान हर दिन गोरेगांव से बांद्रा तक का सफर तय नहीं करना चाहते इसलिए वह सेट की लोकेशन के पास ही रह रहे हैं। और इसी वजह वहां जिम की व्यवस्था की गई है।
4 of 5
salman khan
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'भारत' का निर्देशन जाने-माने डायरेक्टर अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा अभिनेत्री दिशा पाटनी, तब्बू, कटरीना कैफ, नोरा फतेही और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 'भारत' की इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वहीं खबर है कि 'भारत' की शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान खान जल्द ही अपनी बहुचर्चित फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू कर देंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म 'दबंग 3' काफी समय से फ्लॉर पर आने से रुकी हुई है। इसलिए उन्होंने भारत के बाद 'दबंग 3' की शूटिंग को शुरू करने का फैसला किया है। 'दबंग 3' इस साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।