फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday: 'बेवफा सनम' की एक्ट्रेस आपको याद है? बिजनेसमैन से शादी कर छोड़ दी थी इंडस्ट्री, 13 साल बाद लौटी तो मिले मां के रोल

Sat, 20 Nov 2021 05:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 20 Nov 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
bewafa sanam actress Shilpa Shirodkar birthday special lesser known facts
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) का आज जन्मदिन है। शिल्पा ने कई फिल्मों में काम किया है। आज वह अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। शिल्पा का जन्म 20 नवंबर 1969 को मुंबई में हुआ था। वह नम्रता शिरोडकर की बहन हैं। 



'किशन कन्हैया' में दिया बोल्ड सीन
शिल्पा ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में फिल्म 'भ्रष्टाचार' से की थी। इसी साल आई फिल्म 'किशन कन्हैया' में शिल्पा ने बोल्ड सीन देकर बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। इसके बाद शिल्पा ने अपने 10 साल के फिल्मी करियर में कई फिल्में की। लेकिन शिल्पा की कोई भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। बेवफा सनम फिल्म को लेकर उन्हें जरूर याद किया जाता है। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे।

bewafa sanam actress Shilpa Shirodkar birthday special lesser known facts
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : Youtube

शिल्पा की मां मीनाक्षी मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि शिप्ला 10वीं फेल हैं। इसलिए वह एक्टिंग की दुनिया में आ गईं।फिल्मी करियर में शिल्पा ने कई बड़े स्टार्स अमिताभ बच्चन, गोविंदा, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया। शिल्पा को सिनेमाजगत और टीवी में मिलाकर 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं।

 

bewafa sanam actress Shilpa Shirodkar birthday special lesser known facts
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि शिल्पा फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्में फ्लॉप होने के कारण शिल्पा का करियर भी डूबता चला गया। शिल्पा ने साल 2000 में यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली थी। शादी के बाद शिल्पा लंदन में ही रहने लगीं। हालांकि इस बीच वो भारत आती-जाती रहीं। शिल्पा की प्रमुख फिल्मों में 'हम', 'दिल ही तो है', 'आंखें, 'खुदा गवाह' ,'गोपी-किशन' , 'हम हैं बेमिसाल' ,'बेवफा सनम', 'मृत्युदंड' और 'दंडनायक' हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bewafa sanam actress Shilpa Shirodkar birthday special lesser known facts
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : Twitter

शिल्पा शिरोडकर ने साल 2000 तक फिल्मों में काम किया और इसके बाद एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद शिल्पा शिरोडकर ने साल 2013 में टीवी के जरिए वापसी की। उन्होंने 'एक मुट्ठी आसमान' सीरीयल में काम किया। इसके बाद 'सिलसिला प्यार का' और 'सावत्री देवी कॉलेज और हॉस्पिटल' में नजर आईं जो कि साल 2017 में टेलीकास्ट हुआ था।
 

विज्ञापन
bewafa sanam actress Shilpa Shirodkar birthday special lesser known facts
shilpa shirodkar - फोटो : file photo

शिल्पा अब टीवी शोज में मां के किरदार में ज्यादा दिखाई देती हैं। हालांकि बड़े परदे पर उनकी वापसी अब तक नहीं हो पाई। उनका लुक भी पहले से काफी बदल गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed