फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: कंगना की मिमिक्री करने वाली सलोनी ने बताया, कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के फैसले पर कैसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन?

Sat, 20 Nov 2021 05:11 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 20 Nov 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Youtuber Salonayyy Gaur mimicry Kangana Ranaut reaction over repealling of three farm laws
कंगना की मिमिक्री करती सलोनी गौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मिमिक्री के कारण अकसर चर्चा में रहने वाली यू ट्यूबर सलोनी गौड़ ने एक बार फिर ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सलोनी ने इस वीडियो में कंगना की एक्टिंग कर लोगों को हंसाते हुए यह दिखाने की कोशिश की है कि कानून वापस लेने के फैसले के बाद एक्ट्रेस ने कैसे रिएक्ट किया होगा।


 

Youtuber Salonayyy Gaur mimicry Kangana Ranaut reaction over repealling of three farm laws
सलोनी गौड़ - फोटो : Social Media

वीडियो में सलोनी खुद को मायसेल्फ फ्रीडम फाइटर कंगना रनौत कहकर संबोधित कर रही हैं। फैसले को लेकर वह कहती हैं कि कल एक बहुत बड़ा कदम उठाया गया। इतना बड़ा कि एक ही कदम में 10 हजार कदम पूरे हो गए। कल कृषि कानूनों को वापस लिया गया। यह एक ऐतिहासिक घटना है...।
 

Youtuber Salonayyy Gaur mimicry Kangana Ranaut reaction over repealling of three farm laws
सलोनी गौड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

लगभग एक मिनट के इस वीडियो को देख एक बार फिर लोग हंसी से लोटपोट हो जा रहे हैं। सलोनी की इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उसपर अलग अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Youtuber Salonayyy Gaur mimicry Kangana Ranaut reaction over repealling of three farm laws
सलोनी गौड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

एक यूजर ने तो उनकी एक्टिंग देख उन्हें कंगना की सगी बहन ही घोषित कर दिया। वहीं कुछ लोग इस वीडियो के साथ लिखे गए कैप्शन को पढ़कर ठहाके लगा रहे हैं, जिसमें सलोनी ने 'कंगना रनौत' को जानबूझकर 'कंगना रन आउट' लिखा है।

विज्ञापन
Youtuber Salonayyy Gaur mimicry Kangana Ranaut reaction over repealling of three farm laws
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
हालांकि इन कानूनों को वापस लिए जाने को लेकर कंगना ने सरकार का समर्थन नहीं किया है। उन्होंने कहा है कि अगर धर्म बुराई पर विजय प्राप्त करता है तो वह उसे पोषण देता है। अगर बुराई की सच्चाई पर जीत हो तो वह अच्छे को भी बुरा बना देती है। गलत का समर्थन आपको भी गलत बना देता है। सीधी बात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed