मॉडल और बंगाली अभिनेत्री जूही सेनगुप्ता से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जूही ने अपने फेसबुक पेज पर इस बारे में बताया है। अभिनेत्री के साथ कोलकाता के एक पेट्रोल पंप के कुछ सदस्यों ने बदतमीजी की। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है।
2 of 5
juhi sengupta
- फोटो : social media
बंगाली सीरियल भोजो गोविंदो से मशहूर हुईं जूही सेनगुप्ता ने बताया कि वो कार में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गई थीं। इस दौरान उनके पेरेंट्स भी साथ में थे। उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारी को 1500 रुपये का पेट्रोल भरने के लिए कहा लेकिन उन्होंने 3000 का पेट्रोल भर दिया।
3 of 5
juhi sengupta
- फोटो : social media
जूही ने आगे बताया कि 'जब हमने उनसे इस बारे में पूछा तो कर्मचारी बदतमीजी करने लगा। यही नहीं वहां मौजूद एक दूसरे स्टाफ ने हमारी कार की चाबी छीन ली।' जूही के साथ उनके माता-पिता भी थे। जब जूही ने पेट्रोल पंप स्टाफ को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने धक्का दिया। जूही ने बताया- 'इससे मेरे हाथों में चोट आई लेकिन मेरे माता-पिता को इन सबसे गुजरना पड़ा। पेट्रोल पंप कर्मी ने मेरे पिता को धक्का दिया जिसके बाद मैंने भी उस कर्मचारी को धक्का दिया।'
4 of 5
juhi sengupta
- फोटो : social media
जूही ने इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महेश यादव नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया। एक पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि 'हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। एक शख्स को हिरासत में लिया गया और आगे की जांच जारी है।'
पढ़ें: गौहर के अलावा इन 5 अभिनेत्रियों के साथ भी हो चुकी है बदसलूकी, हो गई थी ऐसी हालत
5 of 5
juhi sengupta
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर खुद के साथ हुई इस घटना के जिक्र के बाद जूही सेनगुप्ता को ट्रोल भी किया गया। उन्होंने ट्रोल करने वालों से कहा कि 'अगर आपको सच्चाई पता नहीं हो तो कुछ भी नहीं बोलना चाहिए। कोलकाता में लोग सुरक्षित नहीं है और इससे कई लोग वाकिफ होंगे।'