बॉलीवुड में पहचान बनाना कोई चुटकियों का खेल नहीं और मुश्किल तब बढ़ जाती है जब इंडस्ट्री में पहले से कोई ताल्लुक ना हों। तब तो यह नामुमकिन सा ही हो जाता है लेकिन आज भी कई ऐसे चमकते सितारे हैं जिनका इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं था या अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह किसी और पेशे में व्यस्त रहे, बावजूद इसके आज इंडस्ट्री में अपनी अपनी धाक जमाए हैं। चलिए आज उन कलाकारों के बारे में ही बात करते हैं जिन्होंने स्टार बनने तक का सफर काफी मुश्किलों से तय किया है।
फिल्मों में आने से पहले ये काम किया करते थे आपके पसंदीदा सितारे, एक ने तो की थी वेटर की नौकरी
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने अमेरिका से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की थी। साल 2007 में मुंबई आकर रणवीर सिंह ने विज्ञापन कंपनी में कॉपीराइटर के तौर पर काफी समय तक काम किया। कुछ समय बाद उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर का काम भी किया। 2010 में रणवीर सिंह ने बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया और आज वो सिनेमा के सफल सितारों में से एक हैं।
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका की रहने वाली हैं। बॉलावुड में कदम रखने से पहले जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंका में एक टीवी शो की जानी-मानी एंकर थीं। जैकलीन साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स खिताब भी जीत चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे बॉलावुड में कदम रखा और अब वह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं।
परिणीति चोपड़ा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। वह इनवेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। भारत लौटने पर परिणीति चोपड़ा ने यशराज फिल्म स्टूडियो में मार्केटिंग इंटर्न के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्हें मनीष शर्मा ने अपनी फिल्म लैडीज वर्सेस रिकी बहल में साइन कर लिया।
अरशद वारसी
यह भी बॉलावुड के उन सितारों में से एक हैं जिन्होंने काफी संघर्ष किया है। फिल्मों में आने से पहले अरशद वारसी आमदनी के लिए घर- घर जा कर कॉस्मेटिक्स का सामान बेचने का काम करते थे। इसके बाद उन्होंने फोटो लैब में नौकरी की। डांस में रुचि होने के कारण उन्हें डांस ग्रुप का हिस्सा बनने का मौका मिला और देखते दी देखते अरशद बॉलीवुड के असिस्टेंट कोरियोग्राफर बन गए। इसके बाद अरशद ने बतौर अभिनेता अपनी पारी शुरू की और अपने अभिनय के हुनर का दमखम दिखाया।