फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beast Box Office Collection Day 1: ‘बीस्ट’ ने तमिल में बनाया नया रिकॉर्ड, पैन इंडिया स्टार बनने से फिर चूके विजय

Thu, 14 Apr 2022 09:02 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Apr 2022 09:02 AM IST
विज्ञापन
Beast Box Office Collection Day 1 becomes highest grosser tamil movie all time Sarkar valimai annaatthe
बीस्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तमिल फिल्मों में रजनीकांत और अजीत के बाद सबसे बड़े सितारे बन चुके अभिनेता विजय, जिन्हें प्यार से लोग दलपति विजय कहकर भी बुलाते हैं, की नई फिल्म ‘बीस्ट’ तमिल भाषा  में तो अपने शोरगुल के चलते ओपनिंग का एक नया रिकॉर्ड कायम करने में कामयाब रही, लेकिन कुछ फिल्म वितरण की दिक्कतों और कुछ फिल्म की अपनी दिक्कतों के चलते इस फिल्म को देश के दूसरे हिस्सों में अपेक्षित प्यार नहीं मिल सका। फिल्म के हिंदी संस्करण की ओपनिंग काफी खराब रही है और इसके चलते अभिनेता विजय की पैन इंडिया बनने फिल्म ‘मास्टर’ के बाद ये दूसरी कोशिश विफल रही है।

Beast Box Office Collection Day 1 becomes highest grosser tamil movie all time Sarkar valimai annaatthe
बीस्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तमिल फिल्मों के मामले में सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड अभी तक अभिनेता विजय की ही ए आर मुरुगादास निर्देशित फिल्म ‘सरकार’ के पास रहा है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 32.84 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी। फिल्म ‘बीस्ट’ की पहले दिन की कमाई के जो शुरुआती आंकड़े अब तक मिल रहे हैं, उनके मुताबिक ये फिल्म तमिल भाषा में रिलीज हुईं अब तक की सारी फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने में कामयाब रही है। फिल्म की पहले दिन की तमिल संस्करण की कमाई करीब 33 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Beast Box Office Collection Day 1 becomes highest grosser tamil movie all time Sarkar valimai annaatthe
बीस्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘बीस्ट’ का पहले दिन का कलेक्शन सभी भाषाओं को मिलाकर ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने तमिल के अलावा सारी दूसरी भारतीय भाषाओं में मिलाकर भी 20 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं कमाए हैं। फिल्म के हिंदी संस्करण को लेकर भी आखिर तक दांव पेंच चलते रहे जिसके चलते उत्तर भारत के तमाम सिनेमाघरों ने फिल्म को मूल भाषा में ही रिलीज करने का फैसला कर लिया। उत्तर भारत में फिल्म की ओपनिंग इसी के चलते अच्छी नहीं रही। गुरुवार को फिल्म ‘केजीएफ 2’ के रिलीज होने के साथ ही अब ‘बीस्ट’ को और स्क्रीन्स मिलना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beast Box Office Collection Day 1 becomes highest grosser tamil movie all time Sarkar valimai annaatthe
बीस्ट-वालिमै - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तमिल भाषा में बनी फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में ‘सरकार’ के बाद अजीत की फिल्म ‘वलिमै’ का नंबर है जिसने इसी साल रिलीज होकर पहले दिन 28 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद फिर विजय की ही फिल्म ‘मास्टर’ है जिसकी पहले दिन की ओपनिंग 25.26 करोड़ रुपये थी। टॉप 5 फिल्मों में अब पांचवें नंबर पर रजनीकांत की फिल्म ‘अन्नाथे’ है इस फिल्म की पहले दिन की कमाई 24.31 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन
Beast Box Office Collection Day 1 becomes highest grosser tamil movie all time Sarkar valimai annaatthe
बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘बीस्ट’ की कहानी ये है कि फिल्म का हीरो ऑपरेशन जोधपुर में एक मुस्लिम आतंकवादी को पकड़ लेता है। महीनों बाद इस आतंकवादी को छुड़ाने के लिए उसके साथी एक मॉल में मौजूद सारे लोगों को बंधक बना लेते हैं। हीरो वीरा राघवन भी इसी मॉल में मौजूद मिलता है। बाकी की कहानी समझने के लिए बहुत ज्यादा दिमाग पर डोर डालने की जरूरत है नहीं। कहानी चूंकि ट्रेलर में ही पूरी खुल जाती है लिहाजा सिनेमाहॉल में भी ‘बीस्ट’ देखने वालों की ज्यादा तादाद उत्तर भारत में दिखी नहीं।

यहां पढ़ें फिल्म ‘बीस्ट’ का रिव्यू
Beast Movie Review: ‘बीस्ट’ में एक्शन के अलावा कुछ भी नहीं जानदार, पूजा ने इस बार विजय का किया बंटाधार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed