तमाम अफवाहों और अटकलों के बाद आज आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हर कोई इन्हें शादी के जोड़े में देखने के लिए बेकरार है। कल यानि 13 अप्रैल को रणबीर-आलिया की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन का आयोजन हुआ था। बुधवार को इन दोनों की मेहंदी सेरेमनी थी। इस दौरान केवल परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त ही शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले गेस्ट में रणबीर की चचेरी बहन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी थीं। वह बहन करीना कपूर के साथ पहुंचीं। रणबीर-आलिया की मेहंदी सेरेमनी के बाद करिश्मा ने एक तस्वीर शेयर की है।
Ranbir Alia Wedding: रणबीर-आलिया की मेहंदी के बाद करिश्मा कपूर ने शेयर की पहली तस्वीर, देखें फोटो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 14 Apr 2022 08:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन