फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या एक हफ्ते में पस्त हुई ‘बंटवारा 1947’? ‘आवारापन 2’ ने छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा; 7वें दिन कितनी की कमाई

Thu, 20 Aug 2026 05:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Aug 2026 05:39 PM IST
सार

Box office Collection: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। जानिए एक हफ्ते बाद बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का क्या हाल है?  

विज्ञापन
Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Day 7 Box office Collection Thursday Sunny Deol Emraan hashmi Movie Clash
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सनी देओल ने फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते पहले टक्कर हुई। दोनों फिल्मों ने एक हफ्ते में कितने रुपये बटोरे। कलेक्शन की दौड़ में कौन आगे रहा? जानिए, ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ का 7वें दिन का कलेक्शन। 

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Day 7 Box office Collection Thursday Sunny Deol Emraan hashmi Movie Clash
'बंटवारा 1947' में सनी देओल और प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

सातवें दिन ‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया? 

  • सैकनिल्क के मुताबिक सातवें फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने 52 लाख रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। 
  • जबकि सनी देओल की फिल्म ने छठे दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 32.67 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म एक हफ्ते में भी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं छू सकी है। 
  • राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आए। 
Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Day 7 Box office Collection Thursday Sunny Deol Emraan hashmi Movie Clash
फिल्म 'आवारापन 2' - फोटो : अमर उजाला

‘आवारापन 2’ का क्या अब भी जादू बरकरार? 

  • फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई की बात करें तो इसने सातवें दिन 2.39 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • वहीं छठे दिन इस फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए थे। 
  • इमरान हाशमी की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 109.89 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Day 7 Box office Collection Thursday Sunny Deol Emraan hashmi Movie Clash
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

क्या इमरान हाशमी को मिली पहली 100 करोड़ी फिल्म? 
इमरान हाशमी ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं लेकिन कोई भी 100 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन पार नहीं कर पाई थी। लेकिन ‘आवारापन 2’ ने यह कर दिखाया है। यह फिल्म इमरान के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनी है। 

विज्ञापन
Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Day 7 Box office Collection Thursday Sunny Deol Emraan hashmi Movie Clash
फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया
इस हॉलीवुड फिल्म से थिएटर में मुकाबला 
‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ की थिएटर में टक्कर हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' से है। इस फिल्म को भारत में रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। इसने 22वें दिन 67 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि 21वें दिन 1.80 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 474.17 करोड़ रुपये हो चुकी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed