फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bappi lahiri Mithun Chakraborty Song jimmy jimmy is now china covid lockdown protest song

China Covid Lockdown: चीन में हो रहा लॉकडाउन का विरोध, लोग बप्पी दा का 'जिम्मी जिम्मी' गाकर कर रहे प्रदर्शन

Tue, 01 Nov 2022 02:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 01 Nov 2022 02:17 PM IST
सार

चीन के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। लोग इसका विरोध करने के लिए बप्पी लाहिड़ी का 'जिम्मी जिम्मी' गाना गाते हुए खाली बर्तन पीट रहे हैं।

विज्ञापन
bappi lahiri Mithun Chakraborty Song jimmy jimmy is now china covid lockdown protest song
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में कोरोना का इतना प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन चीन के कई राज्यों में अब भी कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। यही कारण है कि जीरो कोविड लॉकडाउन पॉलिसी के तहत वहां के कई हिस्सों में लॉकडाउन लगा हुआ है। हालांकि, वहां के लोग इसका विरोध कर रहे हैं और हैरानी वाली बात यह है कि कोविल लॉकडाउन कर रहे लोगों के लिए मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म डिस्को डांसर का गाना 'जिम्मी-जिम्मी' पहली पसंद बना हुआ है। 

विज्ञापन

टिकटॉक जैसे मीडिया प्लेटफॉर्म पर चीन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि चीन के लोग जीरो-काेविड नीति के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त करने के लिए बप्पी दा के इस गाने का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, इसे हिंदी में नही मंडारीन भाषा में गाया जा रहा है। मंडारीन भाषा के बोल कुछ इस प्रकार थे- 'जी मी, जी मी', जिसका मतलब 'मुझे चावल दो, मुझे चावल दो' होता है।

यह भी पढ़ें : कंगना रणौत के निशाने पर आए बॉलीवुड के आइटम नंबर्स, तंज कसते हुए बुलाया 'अश्लील और घटिया'

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं लोग वीडियो में गाने के साथ खाली बर्तन भी पीटते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन के जरिए वहां के लोग यह दर्शाना चाहते हैं कि कैसे लॉकडाउन की वजह से वह आवश्यक खाद्य पदार्थों से वंचित हैं। साथ ही लोग सरकार से कोविड लॉकडाउन के कठोर प्रतिबंधों को हटाने की भी अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कभी वरुण धवन के पिता के लिए स्क्रिप्ट लिखा करते थे अनीस, फिर ऐसे बने हिट फिल्मों के डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed