बॉलीवुड में मुकाम बनाना आसान नहीं हैं। लीड रोल पाने के लिए एक्टर्स को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपनी शुरुआत बेहद छोटे स्तर पर की लेकिन आज वो एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये लेते हैं। जी हां, तो चलिए आगे की स्लाइड में जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में जो मेन लीड से पहले बैकग्राउंड डांसर बने बड़े पर्दे पर नजर आए।
2 of 6
ranveer singh
- फोटो : file photo
रणवीर सिंह की गिनती आज के महंगे एक्टर्स में से एक होती है। सिम्बा की सक्सेस के बाद रणवीर अपनी आने वाली फिल्म गली ब्वॉय के प्रमोशन में व्यस्त हो गए हैं लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि लीड रोल से पहले रणवीर सिंह एक बैकग्राउंड डांसर थे। जी हां, करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम के गाने 'बोले चूड़ियां' में रणवीर को देखा जा सकता है।
3 of 6
arshad warsi
- फोटो : file photo
फिल्म मुन्नाभाई एमीबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई में सर्किट का किरदार निभाकर दिल जीतने वाले एक्टर अरशद वारसी का बॉलीवुड में आने का सफर कुछ आसान नहीं रहा है। फिल्मों में आने से पहले अरशद कोरियोग्राफी करते थे। उन्होंने जितेन्द्र की सुपरहिट फिल्म आग से खेलेंगे के एक गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह कभी शाहरुख की फिल्म परदेस के सुपरहिट गाने 'मेरी महबूबा' में बैकग्राउंड में डांस कर रहे थे लेकिन आज वह बॉलीवुड के नये डायरेक्टर हैं और फिल्म रेस 3 को उन्होंने ही डायरेक्ट किया है।
5 of 6
sushant singh rajput
- फोटो : file photo
टीवी की दुनिया से करियर शुरू करने वाले सुशांत सिंह राजपूत आज के दौर के सबसे बिजी एकटर्स में से एक हैं। सुशांत सिंह राजपूत भी एक बैकग्राउंड डांसर रहे हैं। उन्होंने फिल्म धूम 2 में ऋतिक रोशन के पीछे डांस किया था।