'रागिनी एमएमएस' के 'बेबी डॉल' गाने से मशहूर हुई सिंगर कणिका कपूर 37 साल की हो गई है। 21 अगस्त 1979 को यूपी के एक खत्री (कायस्थ) परिवार में जन्मी कणिका की निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। वो तीन बच्चों (दो बेटियां अयाना, समारा और एक बेटा युवराज) की मां हैं और बतौर सिंगल मदर उन्हें पाल रही हैं।
'बेबी डॉल' पहले गाती थी भजन, अब है 3 बच्चों की मां
1997 में कणिका की शादी एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से हुई थी और 2012 में उनका तलाक भी हो गया। शादी के समय कणिका मात्र 18 साल की थी। कणिका का कहना है कि राज चंडोक से उनकी लव मैरिज थी और वो आज भी प्यार में भरोसा रखती हैं। उन्होंने अगले साल तक फिर से शादी करने की बात भी कही।
'बेबी डॉल' पहले गाती थी भजन, अब है 3 बच्चों की मां
कणिका के अनुसार पहली शादी जल्दबाजी में हुई थी। यह शादी उनकी गलती थी। शादी के बाद वो कई बार मेंटल टॉर्चर से भी गुजरी और डिप्रेशन में भी चली गईं थीं। 25 साल की उम्र में वो 3 बच्चों की मां बन चुकी थीं। 2012 में उनका तलाक हो गया और लंदन में ही बच्चों के साथ अकेले रहने का फैसला लिया।
'बेबी डॉल' पहले गाती थी भजन, अब है 3 बच्चों की मां
कणिका के परिवार में संगीत से किसी का कोई लेना-देना नहीं है। उनका फैमिली बैकग्राउंड बिजनेस है। वो अपने परिवार की पहली शख्स हैं, जिन्होंने म्यूजिक में करियर बनाया।
'बेबी डॉल' पहले गाती थी भजन, अब है 3 बच्चों की मां
12 साल की उम्र में कणिका ने ऑल इंडिया रेडियो पर परफॉर्म किया। उन्होंने अनूप जलोटा के साथ भजन भी गाए हैं।