दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने हाल ही में अपने पिता का एक पुराना इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें इरफान से उनके बेटे की भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा गया था। जवाब में इरफान ने कहा कि उनके बेटे को इस बारे में पता नहीं था। बाबिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर किया और कुछ साल पहले लंदन में बिताए अपने मुश्किल दिनों को याद करते हुए भावुक हो गए। इसके साथ ही बाबिल ने इच्छा जताई कि उनके पिता 'द रेलवे मेन' में उनके सराहनीय प्रदर्शन को देख पाते।
Babil Khan: लंदन में बारटेंडर का काम कर चुके हैं बाबिल खान, पिता इरफान को दिखाना चाहते हैं अपना यह ओटीटी शो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 06 Nov 2024 08:34 AM IST
सार
Irrfan Khan: बाबिल खान ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पिता दिवंगत इरफान खान कह रहे हैं कि ‘मेरा बेटा अभी कुछ समझ नहीं पा रहा है।’ क्लिप देखकर युवा स्टार की इच्छा है कि उनके ‘बाबा’ द रेलवे मेन में उनका काम देख पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन