पूरा देश 'बाहुबली 2' के रिलीज होने का लंबे समय से इंतजार कर रहा है। कल दर्शकों का ये इंतजार खत्म हो जाएगा। बाहुबली 2 में पहले भाग के वही सारे किरदार नजर आएंगे जो बाहुबली के पहले भाग में थे।। बस नहीं होगा तो 'बाहुबली: द बिगनिंग' का विलेन कालकेय। जी हां, कालकेय का रोल बाहुबली के पहले भाग में ही खत्म हो गया था।
बाहुबली का ये भ्ायानक विलेन असल जिंदगी में है बहुत शर्मीला, 6 साल की बेरोजगारी के बाद मिली थी फिल्म
'बाहुबली 2' रिलीज होने से पहले हम आपको इसके विलेन के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। बाहुबली के इस विलेन को देखकर यही लगता होगा कि ये शायद किसी दूसरे देश का होगा। लेकिन नहीं, कालकेय का असली नाम प्रभाकर है। प्रभाकर साउथ के जाने-माने एक्टर हैं।
बाहुबली का ये भ्ायानक विलेन असल जिंदगी में है बहुत शर्मीला, 6 साल की बेरोजगारी के बाद मिली थी फिल्म
प्रभास बाहुबली से पहले फिल्म 'मर्यादा रमन्ना' से लाइम लाइट में आए थे। प्रभाकर बाहुबली में बहुत ही क्रूर और भयानक दिखाए गए थे लेकिन असल जिंदगी में वो बहुत शर्मीले हैं। प्रभाकर महबूबनगर जिले के एक छोटे से गांव कोडंगल के रहने वाले हैं। एक इंटरव्यू के दौरान प्रभाकर ने बताया था कि वो कभी फिल्मों में काम नहीं करना चाहते थे।
बाहुबली का ये भ्ायानक विलेन असल जिंदगी में है बहुत शर्मीला, 6 साल की बेरोजगारी के बाद मिली थी फिल्म
प्रभाकर ने कहा था, 'मुझे बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था। मैं क्रिकेटर बनने के सपने देखता था। 12वीं पास करने के बाद एक बार मैं शादी अटेंड करने के लिए हैदराबाद आया। मेरी पर्सनैलिटी देखकर वहां मुझसे एक रिश्तेदार ने वादा किया कि वो मेरी जॉब रेलवे पुलिस लगवा देंगे।'
बाहुबली का ये भ्ायानक विलेन असल जिंदगी में है बहुत शर्मीला, 6 साल की बेरोजगारी के बाद मिली थी फिल्म
इसके बाद प्रभाकर ने इस जॉब का 6 साल तक इंतेजार किया लेकिन उनकी जॉब नहीं लगी। प्रभाकर हैदराबाद में ही जॉब तलाश कर रहे थे तभी उन्हें पता चला कि डायरेक्टर एसएस राजामौली को फिल्म 'मगधीरा' के लिए कुछ लोगों की जरूरत है। मेरा दोस्त मुझे वहां ले गया जहां सिलेक्शन हो रहा था। राजामौली ने उन्हें देखा लेकिन कुछ बोले नहीं।