आज हर तरफ
'बाहुबली 2' के ही चर्चे हैं हर कोई इसके गुणगान कर रहा है। फिल्म में एक भी ऐसी चीज नहीं जिसने लोगों को अपना मुरीद ना बनाया हो।
हर सीन इसका लाजवाब है जिसमें कोई किसी खामी के बारे में सोच भी नहीं सकता।
लेकिन इस फिल्म की जान कहे जाने वाले एक सीन में इतनी बड़ी चूक हुई जिसके बारे में जानेंगे तो दंग रह जाएंगे।
2 of 8
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
ये वही सीन है जब भरे दरबार में माहेष्मती के राजा भल्लालदेव के सामने जंजीरों में जकड़ी देवसेना की पेशी होती है जिसमें बाहुबली देवसेना से कहते हैं, 'औरत पर हाथ डालने वाले का हाथ नहीं, काटते हैं उसका गला'।
अमरेंद्र बाहुबली देवसेना को ये बात बोलते हुए सेनापति का गला धड़ से अलग कर देते हैं जिसके बाद सेनापति निढाल होकर गिर जाता है। उस सीन में जमीन पर कहीं भी खून गिरा हुआ नजर नहीं आता।
4 of 8
'बाहुबली 2' के एक सीन में सेनापति का सिर काटते बाहुबली
इस सीन को फिल्म के सबसे बेहतरीन सीन्स में एक माना जाता है। इसी सीन ने सिनेमाघरों में लोगों का दिल जीत लिया था और खड़े होकर तालियां और सीटियां बजाने को मजबूर कर दिया था। लेकिन इसी सीन में इतनी बड़ी चूक हो गई कि किसी का ध्यान ही नहीं गया।
5 of 8
जमीन पर पड़ा धड़ और सिर साफ दिख रहे हैं लेकिन खून कहीं नहीं
वैसे इस तरह की गलती सिर्फ 'बाहुबली 2' में ही नहीं है। इस फिल्म के पहले पार्ट में भी इसी तरह की गलतियां सामने आईं। ऐसा ही एक सीन था जिसमें देवसेना भल्लालदेव की चिता को जलाने के लिए लकड़ियां बीनकर एक गड्ढे में इक्टठा करती रहती है। किसी को समझ नहीं आया था कि जहां देवसेना को जंजीरों में बांधकर रखा गया था वहां कोई लकड़ी नहीं थी तो फिर देवसेना के पास इतनी लकड़ियां आ कहां से रही थीं ?