टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी 2' रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का प्रमोशन बड़े जोर शोर से चल रहा है। इस बीच एक ऐसी खबर आ रही हैं जो टाइगर के फैंस की खुशी दुगनी कर देगी। दरअसल बागी 2 के प्रमोशन के बाद टाइगर तुरंत अपनी अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए देहरादून रवाना होने वाले हैं।
देहरादून में इस फिल्म का पहला एक महीने का शेड्यूल शूट होना है। इस फिल्म की शूटिंग देहरादून के एक असली स्कूल में होने वाली है। आपको बता दें कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का निर्देशन करण जौहर ने किया था लेकिन अब इस फिल्म की कमान पुनीत मल्होत्रा के हाथ में होगी।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'टाइगर ने बागी 2 के लिए काफी बॉडी बनाई थी वहीं इस फिल्म के लिए टाइगर स्टूडेंट के किरदार के लिए ऐथलेटिक और कम मस्क्युलर बॉडी बनाने की कोशिश में लग चुके हैं। इसके लिए वह अपना वजन घटाने में लग गए हैं। इस फिल्म में वह एक्शन हीरो की जगह एक रोमांटिक हीरो के साथ-साथ अपना डांसिंग स्किल्स भी दिखाते नजर आएंगे।
इस फिल्म में टाइगर के साथ कौन सी एक्ट्रेस रोमांस करेंगी इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है लेकिन खबर है कि इसके सीक्वल से टाइगर श्रॉफ के साथ चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे डेब्यू कर सकती हैं।
आगर बात करें साजिद नाडियाडवाला की फिल्म बागी 2 की तो इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी। इसके साथ ही फिल्म में मनोज वाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी।